फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   To check the prices of rice traders are advised to disclosing their stock on portal

Bharat Rice: खुदरा बाजार में ₹29 किलो चावल बेचेगी सरकार, कारोबारियों को पोर्टल पर स्टॉक अपडेट करने को कहा

Fri, 02 Feb 2024 03:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 02 Feb 2024 03:28 PM IST
सार

Food Inflation: केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न किस्मों के चावल निर्यात पर प्रतिबंध के बावजूद पिछले एक साल में चावल की खुदरा और थोक कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
To check the prices of rice traders are advised to disclosing their stock on portal
भारत राइस - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सरकार ने शुक्रवार को एलान किया कि वह आम आदमी को राहत देने के लिए अगले हफ्ते से खुदरा बाजार में 29 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर 'भारत राइस' ब्रांड के तहत चावल बेचेगी। सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि व्यापारियों को चावल के स्टॉक का खुलासा भी करने को कहा गया है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न किस्मों के चावल निर्यात पर प्रतिबंध के बावजूद पिछले एक साल में चावल की खुदरा और थोक कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी होगी भारत राइस की बिक्री होगी

उन्होंने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दो सहकारी समितियों नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) के साथ-साथ खुदरा शृंखला केंद्रीय भंडार के माध्यम से खुदरा बाजार में सब्सिडी वाले 'भारत चावल' (भारत राइस) को 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी भारत राइस की बिक्री होगी। 

विज्ञापन

बाजार मे अगले हफ्ते 5 से 10 किलो के पैक में उपलब्ध होगी भारत राइस

उन्होंने कहा कि भारत चावल अगले सप्ताह से बाजार में 5 किलो और 10 किलो के पैक में उपलब्ध होगा। चोपड़ा ने कहा कि पहले चरण में सरकार ने खुदरा बाजार में बिक्री के लिए पांच लाख टन चावल आवंटित किया है। सरकार पहले ही भारत आटा 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम और भारत दाल (चना) 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेच रही है। बाजार की अफवाहों को दूर करने का प्रयास करते हुए चोपड़ा ने कहा कि सरकार की चावल निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कीमतें घटने तक प्रतिबंध जारी रहेंगे। चोपड़ा ने कहा कि मंत्रालय आदेश जारी कर रहा है, खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और प्रसंस्करणकर्ताओं को निर्देश दे रहा है कि वे हर शुक्रवार को पोर्टल पर चावल के स्टॉक का खुलासा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो चावल की स्टॉक सीमा तय कर सकती है सरकार

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार चावल का स्टॉक रखने की सीमा तय करेगी, प्रधान ने कहा कि कीमत नीचे लाने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ी तो सरकार चावल के लिए स्टॉक सीमा तय करने पर विचार करेगी। सचिव ने कहा कि चावल को छोड़कर सभी आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें नियंत्रण में हैं।



चावल की कीमतों पर नजर रखने के लिए खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और प्रोसेसर्स को सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि वे अगले शुक्रवार से सरकारी पोर्टल पर विभिन्न श्रेणियों में अपने स्टॉक का खुलासा  करें। चावल चाहे बासमती हो या गैर-बासमती या पारबोइल्ड व टूटे चावल, व्यापारियों को सरकार के पोर्टल पर इसका खुलसा करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed