फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   These is the meaning of trillion dollar economy, india in top 10 list

ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी देशों की फेहरिस्त में शामिल है भारत, जानिए क्या है ये

Thu, 04 Jul 2019 04:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
These is the meaning of trillion dollar economy, india in top 10 list
GDP - फोटो : PIB

इस बार पेश हुए आर्थिक सर्वे में भारत को 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया है। देश की अर्थव्यवस्था फिलहाल दो ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुकी है। इस हिसाब से विश्व के टॉप 10 देशों में शामिल है जिनकी जीडीपी एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। 

विज्ञापन

एक लाख करोड़ डॉलर बराबर इतने रुपये

आज की तारीख में एक ट्रिलियन डॉलर को सीधे शब्दों में कहा जाए तो फिर यह एक लाख करोड़ डॉलर होते हैं। इसको रुपये में अगर बदले तो फिर इसकी कीमत 685 अरब रुपये होती है। भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल 2.62 ट्रिलियन डॉलर की है। भारतीय रुपये में यह फिलहाल 179.6 खरब रुपये है। टॉप 10 में भारत के पीछे फ्रांस, ब्राजील, इटली और कनाडा जैसे देश हैं हैं

विज्ञापन

हम से आगे हैं यह पांच देश

फिलहाल हमसे आगे यह पांच देश हैं

देश का नाम अर्थव्यवस्था (डॉलर में)
अमेरिका 19.39 ट्रिलियन
चीन 12.01 ट्रिलियन
जापान 04.87 ट्रिलियन
जर्मनी   03.68 ट्रिलियन
यूके 02.62 ट्रिलियन

लक्ष्य पाने के लिए हर साल आठ फीसदी ग्रोथ जरूरी

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमनियन द्वारा तैयार आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट लागू करने और विवादों के निपटारे में पिछड़ना पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पाने में एक बड़ी चुनौती है। 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर साल आठ फीसदी ग्रोथ की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खपत और निवेश की अहम भूमिका होगी। मांग, नौकरी, निर्यात और उत्पादकता में एक साथ ग्रोथ के लिए भी निवेश अहम है। निवेश बढ़ेगा तो बेरोजगारी घटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed