फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There will be changes in National Payments Corporation of India from first week of July

नई व्यवस्था: वेतन-एसआईपी भुगतान में नहीं होगी देरी; NPCI NACH प्रणाली में जुलाई के पहले सप्ताह से होगा बदलाव

Mon, 23 Jun 2025 07:21 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 07:21 AM IST
सार

अगले महीने के पहले सप्ताह से आप अपने बैंक खातों में तुरंत वेतन भुगतान पा सकते हैं। एसआईपी जैसे किस्त की प्रक्रिया भी तेज होगी। यह संभव होगा नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस यानी नाच के जरिये। इसका गणित बताती की रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
There will be changes in National Payments Corporation of India from first week of July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई नाच प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है, जो जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू होगा। इसके जरिये आप बैंक खातों में वेतन भुगतान और ट्रांसफर को जल्द पूरा कर सकते हैं। नाच अंतर बैंक ट्रांसफर प्रणाली की रीढ़ है। इसे वेतन, पेंशन, सब्सिडी, कर्ज चुकौती और डेबिट-क्रेडिट लेनदेन के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए बनाया गया है। एसआईपी भुगतान, नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन और अन्य ऑटो-भुगतान भी ई-मैंडेट तंत्र से नाच के जरिये पूरे होते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Repo Rate: बचत खाते पर ब्याज में कटौती, पूंजी बढ़ाने के लिए अपनाएं अन्य विकल्प; कई बैंकों ने घटाई दर
विज्ञापन


नाच 3.0 सिस्टम की सुरक्षा होगी और मजबूत
एनपीसीआई ने नाच के इस नए संस्करण को 3.0 नाम दिया है। इसमें सुरक्षा और तेजी से कार्य करने का सिस्टम है। इसे यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने, डाटा सुरक्षा को मजबूत करने और अधिक विश्वसनीयता के साथ उच्च लेनदेन वॉल्यूम के लिए बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • नाच 3.0 में नए सुरक्षा मानकों के साथ ग्राफिक्स यूजर्स इंटरफेस को अपग्रेड किया जा रहा है। बैंक अब आसान पहुंच और निगरानी के लिए एक ही स्क्रीन पर सभी विवरण देख सकते हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा फाइलों को संभालने की क्षमता
  • नाच सिस्टम अब अधिक मात्रा में फाइलों को अधिक कुशलता से संभाल सकता है। बैंकों के पास आने वाली फाइलों की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक उन्नत डैशबोर्ड तक उनकी पहुंच होगी। यूजर्स स्वतंत्र रूप से खाते बना सकते हैं और पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। बैंक अपनी सुविधानुसार एनपीसीआई के साथ अपने मैट्रिक्स को सबमिट या अपडेट कर सकते हैं।
  • अस्वीकृति, लेनदेन विफलताओं और संदिग्ध पैटर्न को ट्रैक करने के लिए लाइव डैशबोर्ड और अलर्ट प्रदान करता है। इसका मतलब है कि बैंक अब इस तत्काल निगरानी के कारण वास्तविक समय में समस्याओं को हल कर सकते हैं। इसमें जो डाटा सुरक्षा फीचर होंगे, वे धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में बहुत कामयाब होंगे।
ये भी पढ़ें: Elon Musk Texas Taxi: ऑस्टिन में स्वचालित टैक्सी सेवा की शुरुआत, 10 कारों पर एक मानव सुरक्षा चालक भी रखा जाएगा
 

इन लोगों को नाच का सबसे अधिक फायदा
सबसे बड़ा लाभ वेतन पाने वाले और किस्त भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को होगा। सिस्टम अब बेहतर दक्षता के साथ बड़ी मात्रा में लेन-देन का प्रबंधन कर सकता है। बैंकों के लिए इससे प्रोसेसिंग समय में तेजी आएगी और ग्राहकों के लिए यह एक सहज अनुभव सुनिश्चित करेगा। अगर ग्राहकों को पैसे भेजने या प्राप्त करने पर तुरंत सूचना दी जाए, तो इससे उपभोक्ताओं की अपने वित्तीय मूल्य को नियंत्रित करने की क्षमता बढ़ेगी।

जब भी भुगतान संबंधित विवाद या गलती होती है, तो उपभोक्ता बैंक के पास शिकायत दर्ज करते हैं। नाच में अभी एक तय समय में ही शिकायत होती थी। अब बैंक सुविधानुसार अपडेट कर सकते हैं। इससे शिकायतें सुलझाने में मदद मिलेगी। -राजकुमार दुबे, बैंकिंग विश्लेषक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed