फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There may be an average increase of 9.3 percent in salaries of employees this year know all updates in hindi

दावा: इस साल कर्मचारियों के वेतन में हो सकती है 9.3 फीसदी की औसत वृद्धि; 16.9 फीसदी कर्मियों ने छोड़ी नौकरी

Fri, 04 Oct 2024 04:40 AM IST
शिव शुक्ला एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2024 04:40 AM IST
सार

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में औसत वेतन वृद्धि 9.3 फीसदी हो सकती है। वैश्विक पेशेवर सेवा फर्म एऑन पीएलसी के सर्वेक्षण के मुताबिक, इंजीनियरिंग, विनिर्माण एवं खुदरा उद्योगों में 10 फीसदी वेतन वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
There may be an average increase of 9.3 percent in salaries of employees this year know all updates in hindi
वेतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक कारोबारी परिदृश्य के बीच देश में अगले कैलेंडर वर्ष यानी 2025 में कर्मचारियों का औसत वेतन 9.5 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं, मौजूदा कैलेंडर वर्ष में औसत वेतन वृद्धि 9.3 फीसदी हो सकती है। वैश्विक पेशेवर सेवा फर्म एऑन पीएलसी के सर्वेक्षण के मुताबिक, इंजीनियरिंग, विनिर्माण एवं खुदरा उद्योगों में 10 फीसदी वेतन वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन


इसके बाद वित्तीय संस्थानों में कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.9 फीसदी बढ़ सकती है। हालांकि, 2024 की शुरुआत प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए सतर्कता के साथ हुई थी, लेकिन वैश्विक क्षमता केंद्रों और प्रौद्योगिकी उत्पादों एवं मंचों के कर्मचारियों को क्रमशः 9.9 फीसदी व 9.3 फीसदी की वेतन वृद्धि मिल सकती है। 
विज्ञापन


चुनौतियों के बावजूद सकारात्मक कारोबारी परिदृश्य
एऑन में भागीदार रूपांक चौधरी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारा अध्ययन भारत में सकारात्मक कारोबारी परिदृश्य को दर्शाता है। यह धारणा स्थानीय बाजार के दम पर आगे बढ़ने वाले कई क्षेत्रों में जारी है। यह विनिर्माण, खुदरा उद्योगों में अनुमानित वेतन वृद्धि से साफ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16.9 फीसदी कर्मचारियों ने इस साल छोड़ी नौकरी
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल औसतन 16.9 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी। 2023 में यह अनुपात 18.7 फीसदी और 2022 में 21.4 फीसदी था। एऑन के सह निदेशक (प्रतिभा समाधान) तरुण शर्मा ने कहा, नौकरी छोड़ने की दर में आई नरमी कंपनियों को आंतरिक विकास, क्षमता निर्माण और दीर्घकालिक उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का एक अनूठा अवसर मुहैया कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed