फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The region contribution to GDP increased from six percent to 27 percent in two decades.

रिपोर्ट: छह फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी पहुंच गया जीडीपी में योगदान, 2025 में 91 लाख करोड़ पहुंच गई बाजार पूंजी

Tue, 04 Nov 2025 07:19 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 07:19 AM IST
सार

देश के बीएफएसआई क्षेत्र ने दो दशक में असाधारण विकास किया। बाजार पूंजी 2005 के 1.8 लाख करोड़ से बढ़कर 2025 में 91 लाख करोड़ रुपये हुई। जीडीपी में योगदान 6% से 27% तक पहुंचा। बैंकिंग क्षेत्र ने भी मजबूत प्रगति दिखाई, ऋण व जमा में दो अंकीय वृद्धि, एनपीए घटकर 2.2% और कर्ज की लागत 0.4% हुई। 

विज्ञापन
The region contribution to GDP increased from six percent to 27 percent in two decades.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में पिछले दो दशकों में असाधारण वृद्धि  देखी गई है। बीएफएसआई क्षेत्र की बाजार पूंजी 50.5 गुना बढ़कर 2025 में 91 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। 2005 में यह सिर्फ 1.8 लाख करोड़ थी। खास बात है कि यह क्षेत्र हर साल 22 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ रहा है।  बजाज फिनसर्व एएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 वर्षों में बीएफएसआई क्षेत्र का जीडीपी में योगदान 2005 के 6 फीसदी से बढ़कर 2025 में 27 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया। यह वृद्धि मजबूत वित्तीयकरण, नियामकीय सुधारों और जनसांख्यिकीय लाभांश से प्रेरित है। बीएफएसआई क्षेत्र ने दो दशकों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


बैंकिंग क्षेत्र: अच्छी प्रगति, एनपीए भी घटा
बैंकिंग क्षेत्र ने 10 वित्त वर्षों में अच्छी गति से विकास किया है। बैंक ऋण में 10.71 फीसदी सीएजीआर व जमा में 10.25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। बैंकों ने बुनियादी ढांचे में सुधार किया है। 2021-22 व 2024-25 के बीच कुल एनपीए 5.8 फीसदी से घटकर से 2.2 फीसदी रह गया। कर्ज की लागत 1.3 फीसदी से घटकर 0.4 फीसदी रह गई। 2025 तक बैंकों का बीएफएसआई की बाजार पूंजी में सिर्फ 57 फीसदी हिस्सा रहा, जो 2005 में 85 फीसदी था।
विज्ञापन


एनबीएफसी: कुल आय में 18 फीसदी योगदान
2023-24 में कुल बीएफएसआई आय में एनबीएफसी का योगदान 18 फीसदी था। 2009-10 से एनबीएफसी का शुद्ध मूल्य लगभग 15 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ा है। 20 वर्षों में शुद्ध मुनाफा 31.69 फीसदी की दर से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा : पूंजी 10 लाख करोड़
बीमा क्षेत्र का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 10.6 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। 2006-07 से जीवन बीमा उद्योग का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 10 गुना बढ़कर 61.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed