फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The Enforcement Directorate (ED) seized three immovable properties located at Ceejay house

Panama Papers: ईडी ने मुंबई में कारोबारी की 41 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, गलत जानकारियों के जरिए विदेश में धन

Mon, 08 May 2023 10:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 May 2023 10:37 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवारे सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए मुंबई के वर्ली स्थित सीजे हाउस में स्थित 41.64 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को जब्त किया है।

विज्ञापन
The Enforcement Directorate (ED) seized three immovable properties located at Ceejay house
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवारे सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए मुंबई के वर्ली स्थित सीजे हाउस में स्थित 41.64 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी ने जावरे सोली पूनावाला और उनके परिवार के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के दुरुपयोग के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में बताया कि जावरेह सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। वे उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के प्रावधानों का दुरुपयोग कर विदेशी मुद्रा देश से बाहर भेजे जाने के आरोपी हैं। ईडी ने मुंबई के वरली इलाके में सीजय हाउस स्थित तीन अचल संपत्ति विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जब्त की है। इनकी कीमत 41.64 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि पूनावाला और उनके परिवार ने अधिकतम स्वीकार्य सीमा (एलआरएस के तहत उपलब्ध) का उपयोग किया। उन्होंने 2011-12 से परिवार और स्वयं के खर्च आदि के बहाने गलत जानकारियों के माध्यम से विदेश में धन भेजा। हालांकि, उनके परिवार का कोई सदस्य विदेश में नहीं रह रहा था और न ही कोई प्रवासी भारतीय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दापोली रिसॉर्ट मामला: ईडी ने पूर्व मंत्री अनिल परब के सहयोगी के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रत्नागिरी जिले के दापोली में एक रिसॉर्ट के निर्माण से जुड़े कथित धनशोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब के एक सहयोगी के खिलाफ सोमवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष अपना आरोपपत्र दाखिल किया।  आरोप पत्र परब के सहयोगी सदानंद कदम और पूर्व उप-विभागीय अधिकारी जयराम देशपांडे के खिलाफ दायर किया गया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में परब से भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed