Textile Sector: केंद्र ने कपड़ा उद्योग को दी राहत, PLI योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई
सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना के तहत आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि उद्योग में बढ़ती रुचि से प्रेरित होकर, सरकार संभावित निवेशकों को योजना में भाग लेने और इसके लाभ उठाने का एक और अवसर दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र ने वस्त्र उद्योग को बड़ी रहात दी है। कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला अगस्त 2025 में शुरू हुई नवीनतम आमंत्रण राउंड में मानव निर्मित फाइबर (MMF) परिधान, MMF फैब्रिक्स और टेक्निकल टेक्सटाइल्स जैसे क्षेत्रों से भारी संख्या में आवेदन मिलने के बाद लिया गया है।
ये भी पढ़ें: Singapore: पीयूष गोयल ने सिंगापुर के पीएम से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी और निवेश सहयोग बढ़ाने पर जोर
आवेदन विंडो का विस्तार बाजार की बढ़ती मांग को दर्शाता है
कपड़ा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उद्योग में बढ़ती रुचि से प्रेरित होकर, सरकार संभावित निवेशकों को योजना में भाग लेने और इसके लाभ उठाने का एक और अवसर दे रही है। आवेदन विंडो का विस्तार पीएलआई योजना के तहत निवेश के लिए उद्योग की निरंतर इच्छा का प्रत्यक्ष जवाब है। यह घरेलू कपड़ा विनिर्माण में बाजार की बढ़ती मांग और विश्वास को दर्शाता है।
पीएलआई योजना का उद्देश्य
वस्त्रों के लिए पीएलआई योजना 24 सितंबर, 2021 को अधिसूचित की गई थी। इसका उद्देश्य देश में एमएमएफ परिधान व फैब्रिक्स तथा तकनीकी वस्त्रों के उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है, ताकि उद्योग को आकार और पैमाना प्राप्त करने, प्रतिस्पर्धी बनने, लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और एक व्यवहार्य उद्यम के निर्माण में सहायता मिल सके। अब तक 28,711 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाली 74 भागीदार कंपनियों को पीएलआई योजना के तहत लाभार्थियों के रूप में चुना गया है।