फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   telecom watchdog questions monthly recharge plan of vodafone

वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल हैं उपभोक्ता विरोधीः टेलीकॉम वॉचडॉग

Fri, 30 Nov 2018 10:48 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
telecom watchdog questions monthly recharge plan of vodafone
स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) 'टेलीकॉम वॉचडॉग' ने बृहस्पतिवार को एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के नये न्यूनतम मासिक रिचार्ज प्लान पर सवाल उठाये और उन कंपनियों पर "उपभोक्ता-विरोधी गतिविधियों" में संलिप्त होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


हालांकि, दूरसंचार कंपनियों ने जोर दिया कि उनके प्लान नियमों के अनुरूप हैं। टेलीकॉम वाचडॉग ने ट्राई को लिखे पत्र में दोनों कंपनियों की ओर से एक ही समय पर समान शुल्क लगाने पर चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन


उसने दावा किया कि उपयोगकर्ताओं को न्यूनतम मासिक शुल्क का भुगतान करने के लिये मजबूर करना मासिक किराये की मांग करने जैसा है, "इस प्रकार की गतिविधि प्री-पेड उपयोगकर्ताओं के लिये नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था ने ट्राई से कहा, "हम आपके ध्यान में इस खतरनाक स्थिति को लाना चाहते हैं, जिसमें यह दोनों कंपनियां-भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया- एक बार फिर से उपभोक्ता विरोधी गतिविधियों में जुट गये हैं। नियामकीय सिद्धांतों की अनदेखी करते हुये उन्होंने 'विशेष टैरिफ प्लान' की वैधता खत्म होने के 15 दिनों के भीतर ग्राहकों की सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।" 

एयरटेल के प्रवक्ता ने ई-मेल में कहा, भारती एयरटेल के सभी टैरिफ प्लान नियमों के अनुरूप हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी इस तरह के "तुच्छ आरोपों" पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती हैं। वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

ट्राई ने मांगा था जवाब

telecom watchdog questions monthly recharge plan of vodafone
trai
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से टेलीकॉम कंपनियों को प्रीपेड में न्यूनतम रिचार्ज के मसले पर जवाब तलब किया है। साथ ही उनसे कहा है कि प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन किए जाने तक ग्राहकों की सेवाएं बंद नहीं की जाएं।

गत दिनों में भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को संदेश भेजकर कह रही हैं कि सेवाओं को जारी रखने के लिए तय समय में निर्धारित रुपये का रिचार्ज कराना होगा। ट्राई ने कहा है कि उसे बड़े पैमाने पर ग्राहकों ने शिकायत की है जिसमें कहा गया है कि उनके खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के बाद उन्हें ऐसा संदेश मिला है।

कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए 35 रुपये से शुरू हो रहे न्यूनतम मासिक रीचार्ज प्लान को लागू करने का फैसला किया है। इसके खिलाफ  पहुंची ग्राहकों की शिकायतों पर ट्राई ने भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को पत्र भेजा है। ट्राई ने अपने पत्र में कहा है कि दोनों कंपनियां तीन दिनों के भीतर अपने ग्राहकों को बताएं कि उनके मौजूदा प्लान की वैधता कब खत्म हो रही है।

कंपनियां साफ तौर पर बताए प्लान की बारीकियां 

ट्राई ने दोनों कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों बताएं कि प्रीपेड खाते के न्यूनतम रीचार्ज प्लान के जरिए अन्य उपलब्ध प्लान का फायदा कैसे उठाए जाए। इसके साथ ही ट्राई ने भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से कहा है कि उसके निर्देशों का पालन होने तक कंपनियां उन ग्राहकों की सेवाएं बंद नहीं करें जिनके अकाउंट में न्यूनतम रीचार्ज राशि के बराबर राशि नहीं है।

गौरतलब है कि भारत में काम कर रही कई टेलीकॉम कंपनियां वित्तीय घाटे पर चल रही हैं। ऐसे में वह आय को बढ़ाने और खर्च को कम करने के उपायों पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed