फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Telecom Secretary K Rajaraman directed telecom companies to improve the quality of calling and other services

Telecom Secretary K Rajaraman: कॉल करने व अन्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारें दूरसंचार कंपनियां

Thu, 29 Dec 2022 05:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 05:18 AM IST
सार

कॉल बीच में कटने के बढ़ते मामले व अन्य सेवाओं को लेकर मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने कंपनियों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में कंपनियों से समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया।

विज्ञापन
Telecom Secretary K Rajaraman directed telecom companies to improve the quality of calling and other services
दूरसंचार कंपनियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

दूरसंचार सचिव के राजारमन ने टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग व अन्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया है। कॉल ड्रॉप यानी कॉल बीच में कटने के बढ़ते मामले व अन्य सेवाओं को लेकर मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने बुधवार को प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


यह बैठक ऐसे समय हुई, जब देशभर में 5जी नेटवर्क शुरू हो गया है। अब तक 50 शहरों में 5जी सेवा मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो घंटे तक चली बैठक में कंपनियों से समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया। कंपनियों ने सेवाओं की गुणवत्ता के मौजूदा स्तर व मानकों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। 
विज्ञापन


वैष्णव ने दिए थे सख्ती के संकेत
सितंबर में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव संकेत दिए थे कि दूरसंचार सेवा के गुणवत्ता मानकों को और सख्त बनाया जा सकता है। उन्होंने साफ किया था कि उद्योग को दूरसंचार सेवा गुणवत्ता में जरूरी सुधार करने होंगे और सरकार ने भी क्षेत्र में बड़े सुधार शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed