फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tech giant Apple is close to becoming a company with market value of 3 trillion dollar only this far left

Apple Market Cap: एप्पल तीन खरब डॉलर के बाजार मूल्य वाली कंपनी बनने के करीब, महज इतना फासला बाकी

Tue, 14 Dec 2021 10:55 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Dec 2021 10:55 AM IST
सार

Apple Market Value Near to 3 Trillion Dollar: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल जल्द ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने वाली है। यह तीन खरब बाजार मूल्यांकन वाली पहली कंपनी बनने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सोमवार को इसके शेयरों में बढ़त के साथ इसका स्टॉक मूल्य बढ़कर 175.74 डॉलर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Tech giant Apple is close to becoming a company with market value of 3 trillion dollar only this far left
apple - फोटो : apple

विस्तार

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल जल्द ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने वाली है। जी हां, यह तीन खरब बाजार मूल्यांकन वाली पहली कंपनी बनने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सोमवार को इसके शेयरों में बढ़त के साथ इसका स्टॉक मूल्य बढ़कर 175.74 डॉलर पर पहुंच गई है। इस तेजी के साथ अब एप्पल को तीन खरब डॉलर मार्केट कैप तक पहुंचने के लिए महज 4 फीसदी की बढ़त की जरूरत है।

विज्ञापन


सिर्फ 4 फीसदी की तेजी और चाहिए
एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल इंक के शेयर सोमवार को 175.74 डॉलर प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए। अपने सोमवार के बंद भाव से अगर इनमें 4 फीसदी की तेजी और आ जाती है तो इसका भाव बढ़कर 182.86 डॉलर तक पहुंच जाएगा। ऐसा होने पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3 खरब डॉलर हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में शानदार प्रदर्शन के बाद एप्पल इंक का बाजार मूल्य सोमवार को 3 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा सा ही कम रह गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करते ही इतने बाजार मूल्यांकन वाली एप्पल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी में बदल जाएगी। 
विज्ञापन


एप्पल के शेयरों में आई इस तरह तेजी
एप्पल के शेयरों में तेजी को देखें तो इसका भाव पिछले सप्ताह लगभग 11 फीसदी बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर वार्षिक आधार पर इसमें 30 फीसदी से अधिक का लाभ दर्ज किया गया है। इससे पता चलता है कि निवेशकों को कंपनी पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि दुनिया के सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले शेयरों में से एक के रूप में दशकों तक राज करने के बाद, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक बाजार मूल्यांकन तीन खरब डॉलर तक पहुंच जाती है तो  यह जर्मनी के पूरे बाजार से बड़ा और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के बराबर का आंकड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी का सफर 
एप्पल के बाजार मूल्यांकन की बात करें तो करीब चार साल पहले एप्पल एक खरब डॉलर वाली कंपनी बनी थी। इसके बाद इसे 1 खरब डॉलर से 2 खरब डॉलर तक पहुंचने में दो साल का समय लगा। वहीं 3 खरब डॉलर के अपने लक्ष्य को पाने के लिए इसने तेजी से उड़ान भरी और महज 16 महीने के भीतर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2 खरब डॉलर से बढ़कर 3 खरब डॉलर के बेहद करीब पहुंच चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा बहुत जल्द हासिल हो जाएगा। सिर्फ 4 फीसदी की तेजी कंपनी को एक नए मुकाम पर पहुंचा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed