फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TCS shares decline nearly 2 pc on layoff announcement

TCS Layoffs: छंटनी के एलान के बाद टीसीएस के शेयर दो फीसदी तक टूटे, कंपनी 12000 कर्मचारियों को बाहर कर रही

Mon, 28 Jul 2025 11:20 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Jul 2025 11:20 AM IST
सार

TCS Layoffs: टीसीएस ने कहा है कि कंपनी में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके एक हिस्से के रूप में, हम संगठन से उन सहयोगियों को भी मुक्त करेंगे जिनकी तैनाती संभव नहीं हो सकती है। कंपनी के इस बयान के बाद सोमवार को शेयर बाजार खुलने के बाद उसके शेयरों में दो प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
TCS shares decline nearly 2 pc on layoff announcement
टीसीएस - फोटो : Agency

विस्तार

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में सोमवार को करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने बताया है कि वह इस साल अपने वैश्विक कार्यबल में से करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बीएसई पर शेयर 1.69 प्रतिशत गिरकर 3,081.20 रुपये पर आ गया। एनएसई में यह 1.7 प्रतिशत गिरकर 3,081.60 रुपये पर आ गया। भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस इस वर्ष अपने वैश्विक कार्यबल के लगभग 2 प्रतिशत या 12,261 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जिनमें से अधिकांश मध्यम और वरिष्ठ ग्रेड के होंगे।

विज्ञापन


30 जून, 2025 तक, टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 थी। हाल ही में समाप्त जून तिमाही में इसने अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,000 की वृद्धि की। टीसीएस ने एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी की "भविष्य के लिए तैयार संगठन" बनने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो प्रौद्योगिकी, एआई तैनाती, बाजार विस्तार और कार्यबल पुनर्गठन में निवेश पर केंद्रित है।
विज्ञापन


टीसीएस कहा है कि कंपनी में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके एक हिस्से के रूप में, हम संगठन से उन सहयोगियों को भी मुक्त करेंगे जिनकी तैनाती संभव नहीं हो सकती है। इसका प्रभाव हमारे वैश्विक कार्यबल के लगभग 2 प्रतिशत पर पड़ेगा। इस कवायद से वर्ष के दौरान मुख्यतः मध्य और वरिष्ठ ग्रेड में तैनात कर्मचारी प्रभावित होंगे। टीसीएस प्रभावित कर्मचारियों को उचित लाभ, आउटप्लेसमेंट, परामर्श और सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत की शीर्ष आईटी सेवा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में एकल अंक में राजस्व वृद्धि दर्ज की है, जो जून तिमाही के कुछ हद तक निराशाजनक रहने के बाद आई है, क्योंकि व्यापक आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक तकनीकी मांग पर दबाव पड़ा और ग्राहकों के निर्णय लेने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed