फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TCS MD & CEO Rajesh Gopinathan resigns, K Krithivasan to take over

TCS CEO Quits: टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने के कृतिवासन को प्रभारी सीईओ बनाया

Thu, 16 Mar 2023 09:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 Mar 2023 09:30 PM IST
सार

TCS CEO Quits: कृतिवासन वर्तमान में कंपनी के बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख हैं। उनके पास कंपनी में 34 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। वहीं गोपीनाथन ने कंपनी के साथ 22 साल के करियर के बाद इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
TCS MD & CEO Rajesh Gopinathan resigns, K Krithivasan to take over
राजेश गोपीनाथन, टीसीएस - फोटो : SELF

विस्तार

टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दिया है। गोपीनाथन के इस्तीफ के बाद कंपनी ने के. कृतिवासन को तत्काल प्रभाव से प्रभारी सीईओ नामित कर दिया है। टाटा समूह की कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन


कृतिवासन वर्तमान में कंपनी के बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख हैं। उनके पास कंपनी में 34 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। वहीं गोपीनाथन ने कंपनी के साथ 22 साल के करियर के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में छह साल बिताए हैं। वह सितंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। कृतिवासन 16 मार्च से प्रभावी सीईओ के रूप में कार्य करेंगे। अगले वित्तीय वर्ष में उनकी नियुक्ति पूर्ण सीईओ के रूप में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में शानदार 22 साल के करियर और पिछले छह साल से प्रबंध निदेशक तथा सीईओ के रूप में कार्यरत राजेश गोपीनाथन ने अपने अन्य कार्यों के लिए पद से हटने का निर्णय किया है। टीसीएस ने मौजूदा अध्यक्ष और बीएफएसआई कारोबार समूह के वैश्विक प्रमुख के कृतिवासन को तत्काल प्रभाव से सीईओ मनोनीत किया है।

बयान के मुताबिक, निदेशक मंडल ने कृतिवासन को सीईओ मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति 16 मार्च, 2023 से प्रभावी होगी। वह शीर्ष पद पर सुचारू बदलाव को लेकर राजेश गोपीनाथन के साथ काम करेंगे और अगले वित्त वर्ष में उन्हें प्रबंध निदेशक और सीईओ पद पर नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed