फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Motor Share Crosses Rs 1,000 Mark After Demerger Announcement; Stock Jumps Nearly 5%

Tata Motors: कारोबार को दो हिस्सों में बांटने की खबर के बाद टाटा मोटर्स के शेयर 5% चढ़े, पढ़ें डीमर्जर का कारण

Tue, 05 Mar 2024 01:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 05 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

Tata Motors Demerge: टाटा मोटर्स ने कहा कि डीमर्जर को पूरा होने में 12-15 महीने लग सकते हैं और इसका कर्मचारियों, ग्राहकों और व्यापारिक भागीदारों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Tata Motor Share Crosses Rs 1,000 Mark After Demerger Announcement; Stock Jumps Nearly 5%
टाटा मोटर्स डीमर्जर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

टाटा मोटर्स के शेयरों में मंगलवार (5 मार्च) को शुरुआती सौदों के दौरान बड़ी हलचल दिखी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कंपनी के शेयर 4.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1028.80 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। कंपनी के स्टॉक्स ने कारोबारी सेशन के दौरान 1,065.60 रुपये का हाई (लगभग 5% की बढ़त के साथ) भी लगाया। शेयरों में यह तेजी सोमवार को कंपनी की ओर से की गई उस घोषणा के बाद आई है, जिसके अनुसार कंपनी को दो अलग-अलग संस्थाओं के रूप में बांटने की बात कही गई है। कंपनी की ओर से किए गए एलान के अनुसार एक इकाई में वाणिज्यिक वाहन कारोबार और उससे संबंधित निवेश शामिल होंगे जबकि दूसरी इकाई में यात्री वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन और जेआरएल समेत सभी यात्री वाहन कारोबार और उनसे जुड़े निवेश शामिल होंगे।

विज्ञापन

क्या है टाटा मोटर्स के डीमर्जर का कारण?

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टाटा मोटर्स ने कहा कि दोनों सूचीबद्ध कंपनियों में टाटा मोटर्स के सभी शेयरधारकों के शेयर एक जैसे बने रहेंगे। कंपनी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन (सीवी), यात्री वाहन (पीवी+ईवी), और जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) से जुड़े व्यवसायों ने अलग-अलग रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू करके मजबूत प्रदर्शन दिया है।" कंपनी के अनुसार 2021 से, ये व्यवसाय अपने अलग-अलग सीईओ के तहत स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कर्मचारियों, ग्राहकों और निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?

टाटा मोटर्स ने कहा कि डीमर्जर को पूरा होने में 12-15 महीने लग सकते हैं और इसका कर्मचारियों, ग्राहकों और व्यापारिक भागीदारों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। हाल ही में, टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि फरवरी 2024 के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री फरवरी 2023 के 79,705 इकाइयों की तुलना में 86,406 रही। सालाना आधार पर इसमें 8% की वृद्धि दर्ज की गई थी। घरेलू बाजार में कुल बिक्री 84,834 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 9% अधिक है। दूसरी ओर, घरेलू कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 4% की कमी आई और यह 33,576 यूनिट पर पहुंच गई है। जबकि घरेलू यात्री वाहन की बिक्री फरवरी 2024 में सालाना आधार पर 20% बढ़कर 51,267 यूनिट हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीमर्जर पर क्या है बाजार का अनुमान?

बाजार के जानकारों का मानना है कि डिमर्जर का यह कदम कंपनी के प्रत्येक सेगमेंट को और सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है। यह फैसला एक नए विजन के साथ उच्च विकास दर हासिल करने के लिए लिया गया  है। यह एक बहुप्रतीक्षित और रणनीतिक कदम है। कंपनी के इस फैसले को तर्कसंगत प्रगति के रूप में देखा जाना चाहिए। ऑटो सेक्टर के जानकार मानते हैं कि डिमर्जर से टाटा मोटर्स को ग्रोथ के अवसरों को बेहतर तरीके से भुनाने और लंबी अवधि के शेयरधारकों के लिए वैल्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed