फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group to Invest in Assam for Electronic Manufacturing and Green Energy, Announces Chandrasekaran

Tata Group: इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई और हरित ऊर्जा के लिए असम में निवेश करेगा टाटा समूह, चंद्रशेखरन का एलान

Tue, 25 Feb 2025 01:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Feb 2025 01:15 PM IST
सार

Tata Group: टाटा समूह अगले कुछ वर्षों में असम में एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई में निवेश करेगी और हरित ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगी। समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने मंगलवार यह घोषणा की। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Tata Group to Invest in Assam for Electronic Manufacturing and Green Energy, Announces Chandrasekaran
एन चंद्रशेखरन - फोटो : ANI

विस्तार

टाटा समूह अगले कुछ वर्षों में असम में एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई में निवेश करेगी और हरित ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगी। समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने मंगलवार यह घोषणा की।

विज्ञापन


एडवांटेज असम बिजनेस शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए चंद्रशेखरन ने कहा, "टाटा समूह का असम के साथ पुराना और महत्वपूर्ण संबंध है।" उन्होंने जागीरोड में स्थापित होने वाली 27,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर इकाई को "राज्य में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निवेश" बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "राज्य के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, वह जल्द ही एक अन्य बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई में निवेश करेगा।" चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह हरित ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ साझेदारी करेगा और सौर व अन्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed