फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group in talks to buy 20% stake in Tata Play from Temasek at $1 billion valuation: Report

Tata Play: 20% हिस्सेदारी खरीदेगा टाटा समूह, टेमासेक से एक अरब डॉलर के अधिक के वैल्यू पर हो सकता है करार

Thu, 05 Oct 2023 03:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 05 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

Tata Play: टाटा ग्रुप और सिंगापुर के सरकारी निवेशक टाटा प्ले लिमिटेड में करीब 20 पर्सेंट हिस्सेदारी को लेकर बातचीत के अंतिम चरण में हैं, लेकिन इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि टेमासेक और टाटा प्ले डील के साथ आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Tata Group in talks to buy 20% stake in Tata Play from Temasek at $1 billion valuation: Report
Tata Play - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा ग्रुप टाटा प्ले में लगभग 20% हिस्सेदारी वापस खरीदने के लिए टेमासेक होल्डिंग्स के साथ बातचीत कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि इस सौदे के लिए मनोरंजन सामग्री वितरण मंच टाटा प्ले  का मूल्य 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि टाटा ग्रुप और सिंगापुर के सरकारी निवेशक टाटा प्ले लिमिटेड में करीब 20 पर्सेंट हिस्सेदारी को लेकर बातचीत के अंतिम चरण में हैं, लेकिन इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि टेमासेक और टाटा प्ले डील के साथ आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


टाटा प्ले टाटा समूह और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स के बीच एक संयुक्त उद्यम है, जो सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से पे टेलीविजन और अपने ऐप के माध्यम से ओवर-द-टॉप वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा प्रदान करता है। इसके पास 2.3 करोड़ कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में ब्लूमबर्ग ने खबर दी थी कि टाटा ग्रुप टाटा प्ले में टेमासेक की करीब 20 पर्सेंट हिस्सेदारी बायबैक करने की पेशकश करने पर विचार कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने उस समय ब्लूमबर्ग को बताया था कि टाटा ग्रुप को टाटा प्ले के लिए आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने के लिए नियामकीय मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इसमें देरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed