फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tarun Bajaj takes over as the new Secretary Department of Economic Affairs

तरुण बजाज ने संभाला आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार

Fri, 01 May 2020 01:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 May 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Tarun Bajaj takes over as the new Secretary Department of Economic Affairs
तरुण बजाज - फोटो : twitter

वित्त मंत्रालय में पुराने महारथी तरुण बजाज ने शु्क्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। मंत्रालय में उनकी वापसी ऐसे समय हुई है जब देश के आर्थिक हालात कोरोना वायरस की वजह से चिंताजनक बने हुए हैं।

विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं बजाज 
इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे। बजाज 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वह मंत्रालय में अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे। चक्रवर्ती गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए है।
विज्ञापन


वित्तीय सेवा विभाग में निदेशक रह चुके हैं बजाज 
इसकी जानकारी मंत्रालय ने ट्वीट कर दी और बताया कि तरुण बजाज ने आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय में जाने से पहले बजाज आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव थे। वह वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव और निदेशक रह चुके हैं। वित्तीय सेवा विभाग में वह चार साल तक संयुक्त सचिव रहे। उनके पास बीमा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चक्रवर्ती की बात करें, तो अतनु गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

अक्तूबर 2019 में हुई थी चक्रवर्ती की नियुक्ती
अक्तूबर 2019 में वरिष्ठ अधिकारी अतनु चक्रवर्ती को वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। नौकरशाही में फेरबदल के चलते अतनु को यह पद जीसी मुर्मू के स्थान पर मिला था। जिन्हें पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल बनाया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed