फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tariffs: Did Amazon and Walmart stop placing orders from India after Trump doubled the tariffs? Know claims

Tariffs: क्या ट्रंप टैरिफ दोगुना होने के बाद अमेजन ने भारत से ऑर्डर रोक दिए हैं? जानिए क्या है दावा

Fri, 08 Aug 2025 01:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 08 Aug 2025 01:08 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के अनुसार भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी खरीदारों से पत्र और ईमेल मिले हैं। इनमें अनुरोध किया गया है कि वे अगली सूचना तक परिधान और वस्त्रों के शिपमेंट रोक दें। सूत्रों ने बताया है कि नए टैरिफ के बाद खरीदार लागत का बोझ उठाने को तैयार नहीं हैं और चाहते हैं कि निर्यातक ही लागत का वहन करें। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Tariffs: Did Amazon and Walmart stop placing orders from India after Trump doubled the tariffs? Know claims
अमेरिका और भारत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेजन, टारगेट और गैप समेत प्रमुख अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं ने भारत से ऑर्डर रोक दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अमेरिकी खरीदारों ने अगली सूचना तक शिपमेंट रोकने की अपील की

खबरों में दावा किया जा रहा है कि भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी खरीदारों से पत्र और ईमेल मिले हैं। इनमें अनुरोध किया गया है कि वे अगली सूचना तक परिधान और वस्त्रों के शिपमेंट रोक दें। सूत्रों ने बताया है कि नए टैरिफ के बाद खरीदार लागत का बोझ उठाने को तैयार नहीं हैं और चाहते हैं कि निर्यातक ही लागत का वहन करें।

विज्ञापन

50% टैरिफ लागू होने से उत्पादों की लागत में हो सकता है 30% से 35% का इजाफा

मौजूदा हालात में यदि 50% की दर से टैरिफ लगाए जाते हैं तो विभिन्न उत्पादों की लागत में 30 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे अमेरिका जाने वाले ऑर्डरों में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो कारोबारियों को लगभग 4-5 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वेलस्पन लिविंग, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, इंडो काउंट और ट्राइडेंट जैसे प्रमुख निर्यातक अमेरिका में अपनी कुल राजस्व का लगभग 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत बिक्री करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व परिधान उद्योग के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य

भारत के कपड़ा और परिधान उद्योग के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है । मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में, कुल कपड़ा और परिधान निर्यात में अमेरिका का योगदान 28 प्रतिशत था, जिसका मूल्य 36.61 अरब डॉलर था। विश्व में वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक भारत अब अमेरिका को वस्त्र निर्यात करने के मामले में बांग्लादेश और वियतनाम की तुलना में पीछे रह सकता है। ये देश भारत को मिलने वाले ऑर्डर हासिल कर सकते हैं। क्योंकि ट्रंप ने इन देशों पर महज 20 प्रतिशत टैरिफ का ही एलान किया है। 

भारत पर ट्रंप टैरिफ के कार्यकारी आदेश में क्या है?

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसमें से गुरुवार से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ और रूसी तेल खरीदने पर दंड के रूप में 28 अगस्त से लागू होने वाला 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें लिखा है, "मैं यह मानता हूं कि भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त मूल्यानुसार शुल्क लगाना आवश्यक और उचित है, क्योंकि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल आयात कर रहा है।"

अमेरिकी टैरिफ अनुचित, गलत और अविवेकपूर्ण

दूसरी ओर भारत ने कहा है कि अमेरिकी टैरिफ "अनुचित, गलत और अविवेकपूर्ण" हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है। इसमें यह तथ्य भी शामिल है कि हमारा आयात बाजार घरेलू कारकों पर आधारित है। रूस से तेल का आयात भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किया जाता है।" भारत ने कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर ऐसे कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय लिया है, जिन्हें कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं।" भारत ने कहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed