फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tariff policy changes are positive for the apparel industry, AEPC said – India can benefit

US Tariffs: टैरिफ नीति में हुए बदलाव परिधान उद्योग के लिए सकारात्मक, एईपीसी ने कहा- भारत को मिल सकता है लाभ

Sat, 21 Feb 2026 05:14 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 21 Feb 2026 05:14 PM IST
सार

एईपीसी के चेयरमैन डॉ. ए साक्थिवेल ने कहा कि अमेरिका की नई टैरिफ नीति और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारतीय परिधान उद्योग को फायदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारत की मजबूत उत्पादन क्षमता, कच्चा माल और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के चलते भारतीय निर्यातकों के लिए अवसर बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
Tariff policy changes are positive for the apparel industry, AEPC said – India can benefit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की हालिया टैरिफ नीति में हुए बदलाव को भारतीय परिधान उद्योग के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। एपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (AEPC) के चेयरमैन डॉ. ए साक्थिवेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नई वैश्विक टैरिफ घोषणा के बावजूद भारत को इसका लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ नीति के एक बड़े हिस्से को खारिज कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने सभी व्यापारिक साझेदार देशों पर 10 प्रतिशत का नया वैश्विक टैरिफ लागू करने की घोषणा की। उन्होंने भारत के साथ व्यापार व्यवस्था को निष्पक्ष बताते हुए कहा कि अमेरिका इस समझौते के तहत शुल्क का सामना नहीं करेगा।

विज्ञापन

टैरिफ में कमी का फायदा भारत को कैसे मिलेगा?

डॉ. साक्थिवेल ने कहा कि टैरिफ में कमी का फायदा भारत को मिल सकता है, क्योंकि देश के पास कच्चा माल, बेहतर गुणवत्ता और बड़े स्तर पर आपूर्ति की क्षमता है। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी भारतीय परिधान निर्यातकों के लिए अवसर बढ़ेंगे और यह स्थिति भारत के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका भारत को एक मित्र देश मानता है

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर उन्होंने कहा कि समझौते को लागू किया जाना बाकी है और भारत को अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखकर 10 प्रतिशत या उससे कम टैरिफ के अवसर सुनिश्चित करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को एक मित्र देश मानता है, जो आगे व्यापारिक संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत है।

अमेरिकी खरीदार अब भारतीय उत्पादों की ओर अधिक रुख कर रहे

पहले लगाए गए टैरिफ की संभावित वापसी पर उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि यह तुरंत संभव नहीं है और यह अमेरिकी आयातकों व खरीदारों से जुड़ा मामला है। आगे की संभावनाओं पर साक्थिवेल ने कहा कि अमेरिकी खरीदार अब भारतीय उत्पादों की ओर अधिक रुख कर रहे हैं, जिससे परिधान निर्यात में वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने इसे भारत और अमेरिका दोनों के लिए विन-विन स्थिति बताते हुए कहा कि मौजूदा परिदृश्य अन्य देशों की तुलना में भारत के लिए अधिक अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed