फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tanishq launches Glamdays Range of modern everyday wear jewellery

Tanishq: तनिष्क की पेशकश 'ग्लैमडेज'; रोजाना पहनने के आधुनिक आभूषणों की रेंज

Thu, 02 May 2024 06:32 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 02 May 2024 06:32 PM IST
सार

दिन भर के सोफिस्टिकेशन को शाम के ग्लैमर में बहुत ही आसानी से बदलने का जादू इन आभूषणों में है। हर दिन एक नया, खूबसूरत लूक बनाया जा सकें इसके लिए कई अलग-अलग स्टाइल्स को इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Tanishq launches Glamdays Range of modern everyday wear jewellery
tanishq - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अप्रैल 2024: अक्षय तृतीया का पवित्र पर्व नज़दीक आ रहा है। इस अवसर पर भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह का हिस्सा, तनिष्क ने प्रस्तुत की है रोजाना पहनने के आधुनिक आभूषणों की शानदार और बहु उपयोगी रेंज- 'ग्लैमडेज़', जिसे दुनिया भर के डिजाइंस से प्रेरित होकर बनाया गया है। शान और आधुनिक फैशन की खूबसूरती को साथ मिलाकर बनाए गए ग्लैमडेज के आभूषण आपकी रोजाना स्टाइल को और भी बढ़ाएंगे और हर महिला के वार्डरोब में एक बहुमूल्य एडिशन बनेंगे। इसमें 10000 से ज्यादा अनोखे डिजाइंस को शामिल किया गया है। हर दिन एक शानदार नया लुक बनाकर आप और आपके आभूषण #MakeEverydaySparkle कर सकती हैं।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर के कई अलग-अलग डिजाइंस से प्रेरित होकर बनाए गए ग्लैमडेज में हर दिन की सुंदरता को रोजाना पहनने के स्टाइलिश फिर भी बहु उपयोगी आभूषणों के साथ परिभाषित किया गया है। हर दिन सुबह से लेकर रात तक आप इन आभूषणों को बहुत ही आसानी से पहन सकती हो। नाजुक खूबसूरती को दर्शाते हुए फ्लोरल पेंडंट, बोल्ड फिर भी रिफाइंड गोल्ड हूप्स, हर दौर में सभी की पसंद इन्फिनिटी रिंग्स या खूबसूरत गोल्ड ब्रेसलेट हो, ग्लैमडेज में सोने और हीरों से बने रोज़ाना पहनने के आभूषणों की आधुनिक रेंज शामिल है।

विज्ञापन

Tanishq launches Glamdays Range of modern everyday wear jewellery
tanishq - फोटो : Amar Ujala

दिन भर के सोफिस्टिकेशन को शाम के ग्लैमर में बहुत ही आसानी से बदलने का जादू इन आभूषणों में है। हर दिन एक नया, खूबसूरत लूक बनाया जा सकें इसके लिए कई अलग-अलग स्टाइल्स को इसमें शामिल किया गया है। अपने उपभोक्ताओं की खुशियों को और भी सुनहरा करने के लिए तनिष्क ने सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस और डायमंड ज्वेलरी के मूल्य पर 20%* तक की छूट दी है। 

साथ ही तनिष्क में 'गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम' का भी लाभ उठाया जा सकता है, जिसमें भारत के किसी भी ज्वेलर से खरीदे हुए पुराने सोने पर 100%* एक्सचेंज मूल्य दिया जाता है। सोने की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है, अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तनिष्क ने गोल्ड रेट प्रोटेक्शन* प्रस्तुत किया है, जिसमें उपभोक्ता एडवांस में बुक करके, सोने की कीमतों में हो रही वृद्धि से बच सकते हैं। इन ऑफर्स का लाभ सिर्फ सीमित अवधि* तक ही उठाया जा सकता है। इस रेंज का हर एक आभूषण आज की महिलाओं की भागदौड़ से भरी, व्यस्त जीवनशैली के अनुरूप बहुत ही सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है। आभूषणों की इस विशाल रेन्ज को 18 और 22 कैरेट सोने में बनाया गया है।

Tanishq launches Glamdays Range of modern everyday wear jewellery
tanishq - फोटो : Amar Ujala

दुनिया भर के डिजाइन्स से ली गयी प्रेरणा और अनोखे टेक्निक्स का इस्तेमाल करके बनाए गए ग्लैमडेज़ के आभूषण रोज़ाना के लूक के लिए बेहतरीन और बहु उपयोगी साथी बनेंगे। पॉलिश्ड प्रोफेशनल लूक, परिवार के साथ डिनर या घर पर ही बितायी जाने वाली छुट्टी हो, आप इन आभूषणों के साथ अपना रोज़ाना स्टाइल बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। आपके आभूषण आपकी स्वयं-अभिव्यक्ति का जरिया बन सकें और उनसे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकें यह तनिष्क की प्रतिबद्धता ग्लैमडेज में सुस्पष्ट रूप से दिखती है। नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट्स, रिंग्स ऐसे कई तरह के आभूषण ग्लैमडेज़ में शामिल किए गए हैं, इनके साथ आप अपना पर्सनलाइज्ड लूक बना सकती हैं जो आपकी अपनी पसंद और रोजाना की स्टाइलिंग के अनुरूप होगा।

अपनी रोज़ाना स्टाइल के अनुरूप और #MakeEverydaySparkle करने के लिए बेहतरीन एक्सेसरीज चुनें।

सभी तनिष्क स्टोर्स और वेबसाइट  पर ग्लैमडेज उपलब्ध है और रेन्ज की कीमतें 15000 रुपयों से शुरू होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed