फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Take part in trending Muhurta on Diwali today, money will rain throughout the year, see complete information here

Diwali Muhurat Trading 2021: आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेंडिंग में लें हिस्सा, पूरे साल बरसेगा धन  

Thu, 04 Nov 2021 12:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 PM IST
सार

आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6.15 से शुरू होगी और शाम के 7.15 तक चलेगी। यह ट्रेडिंग इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट तीनों में होती है। कई निवेशक इस दिन अपना पहला निवेश करते हैं। 
 

विज्ञापन
Take part in trending Muhurta on Diwali today, money will rain throughout the year, see complete information here
शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

आज देशभर में दिवाली की धूम है। इस दिन शेयर बाजार में खास ट्रेडिंग की परंपरा है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। वैसे तो दिवाली को शेयर बाजार बंद रहता है लेकिन महज एक घंटे के लिए विशेष तौर पर इसे खोला जाता है। इस एक घंटे में निवेशक अपना छोटा निवेश करके बाजार की परंपरा को निभाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग से समृद्धि आती है और पूरे साल निवेशकों पर धन बरसता है। दिवाली पर यह ट्रेडिंग इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट, तीनों में होती है। प्री-ओपन सेशन शाम के 6 बजे से 6.15 बजे तक होगा। मुहूर्त ट्रेंडिंग शाम 6.15 से शुरू होगी जो शाम के 7.15 तक चलेगी। इस दौरान लगातार दो दिनो से सुस्त शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।  

विज्ञापन


पांच दशक पुरानी है यह परंपरा 
शेयर बाजार में दिवाली के दिन एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा पांच दशक पुरानी है। मुहूर्त ट्रेडिंग का चलन बीएसई में 1957 और एनएसई में 1992 में शुरू हुआ था। विशेषज्ञ बताते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग पूरी तरह परंपरा से जुड़ी है। अधिकांश लोग इस दिन शेयर खरीदते हैं। हालांकि, आमतौर पर ये निवेश काफी छोटे और प्रतीकात्मक होते हैं।
विज्ञापन


इस दिन पहले निवेश को माना जाता है शुभ 
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में निवेशक और ब्रोकर्स मूल्य-आधारित स्टॉक खरीदते हैं, जो लंबी अवधि के लिए अच्छे होते हैं। निवेशक मानते हैं कि इस अवसर पर खरीदे गए शेयरों को भाग्यशाली आकर्षण के रूप में रखा जाना चाहिए। वे शेयर खरीदते हैं और यहां तक कि उन्हें अगली पीढ़ी तक ले जाते हैं। दिवाली को कुछ भीनया काम शुरू करने के लिए शुभ माना जता है। ऐसे में कई निवेशक इस विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान शेयर बाजार में अपना पहला निवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले साल दिवाली की खास मुहूर्त ट्रेडिंग 14 नवंबर को आयोजित की गई थी।  इस एक घंटे की ट्रेडिंग में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मुहूर्त ट्रेडिंग 2020 में 195 अंकों की बढ़त लेकर 43638 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 12771 के स्तर पर बंद हुआ था। इसमें 51 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी। मुहूर्त ट्रेडिंग के इतिहास पर नजर डालें तो इस दिन सबसे बड़ा उछाल 2008 में दिखा था, जब सेंसेक्स में 5.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।


आज से होगी संवत 2078 की शुरुआत 
आज दिवाली के दिन से संवत 2078 की शुरुआत हो जाएगी। भारतीय परंपरा के अनुसार देश के कई हिस्सों में दिवाली के साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत भी होती है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के मद्देनजर दिवाली के दिन खास मुहूर्त पर ट्रेडिंग की शुरुआत की जाती है और इसका हिस्सा बनकर निवेशक पूरे साल अच्छी कमाई की प्रार्थना करते हैं। भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सवत 2077 के दौरान शानदार रहा। सेंसेक्स इस दौरान 16,133.94 अंक यानी 36.97 प्रतिशत मजबूत हुआ। जबकि निफ्टी 5,048.95 अंक यानी 39.50 प्रतिशत मजबूत हुआ। संवत 2077 ने निवेशकों को 37 प्रतिशत का लाभ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed