फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Take advantage of boom in stock market through mutual funds ELSS gives good benefits

निवेश मंत्रा: म्यूचुअल फंड के जरिये उठाएं शेयर बाजार में तेजी का लाभ, ईएलएसएस से मिलता है अच्छा फायदा

Mon, 20 Jan 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 07:10 AM IST
सार

भारत सेवाओं व विनिर्माण में वैश्विक शक्ति बन रहा है। यह युवा आबादी, तेज शहरीकरण व बुनियादी ढांचे के विकास से प्रेरित है। यह असर बाजार पर दिखा है, जिसका बेहतर लाभ म्यूचुअल फंड के जरिये उठा सकते हैं। इसका गणित बताती रिपोर्ट-

विज्ञापन
Take advantage of boom in stock market through mutual funds ELSS gives good benefits
Mutual Fund - फोटो : Istock

विस्तार

आर्थिक विकास का शेयर बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। निफ्टी 50 जैसे सूचकांक लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं, जो देश की क्षमता और निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, 2010 से 2024 तक निफ्टी 50 का चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) रिटर्न लगभग 12 फीसदी है। ऐसे में ब्लूचिप फंड अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह फंड उच्च क्वालिटी वाले लार्जकैप शेयरों में निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो स्थिरता और विकास क्षमता प्रदान करता है। जैसे एक्सिस ब्लूचिप फंड ने 15 साल से लगातार 12.48 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है।

विज्ञापन


ईएलएसएस से मिलता है अच्छा फायदा
टैक्स बचाने के लिहाज से इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) फंड सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्कीम संभावित पूंजी वृद्धि और कर बचत का दोहरा लाभ देती है। कम जोखिम और कम निवेश अवधि में स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए, छोटी अवधि के फंड आदर्श विकल्प हो सकते हैं। ये फंड तीन साल तक की परिपक्वता अवधि वाले डेट और करेंसी बाजार के साधनों में निवेश करते हैं।    

विज्ञापन
  • 15 साल पूरे करने वाले एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन फंड ने शुरुआत से ही 7.51 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है।

फंड हाउस ला रहे हैं अलग तरीके के उत्पाद
जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था का विस्तार जारी है, म्यूचुअल फंड निवेशकों की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादों की पेशकश कर रहे हैं। आर्थिक विकास और वित्तीय नवाचार के बीच फंड योजनाएंं भारत के वित्तीय परिदृश्य में नए-नए चॉइस निवेशकों को दे रही हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उदाहरण के तौर पर पैसिव फंड आकर्षक बन रहे हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के पास पैसिव फंडों में 1.46 करोड़ फोलियो व 1.65 लाख करोड़ रुपये एयूएम है। ईटीएफ के ट्रेडिंग वॉल्यूम का 55% बड़ा हिस्सा है। कोटक म्यूचुअल फंड, एक्सिस न मोतीलाल ओसवाल जैसे अन्य फंडों ने भी पैसिव फंड में बेहतर वृद्धि दर्ज की है।

पैसिव फंड लाने पर कंपनियां दे रही हैं जोर
पैसिव श्रेणी को चुनने में निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए अन्य फंड हाउस ने भी पैसिव फंड लॉन्च किए हैं। लागत संरचना कम होने से पैसिव फंड निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। इससे वे खुदरा और अनुभवी दोनों निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन जाते हैं। निप्पॉन ने 2024 में 8 पैसिव फंड लॉन्च किए। अब उसके पास 24 ईटीएफ और 21 इंडेक्स फंड हैं।

पैसिव फंड बाजार के विभिन्न हिस्सों में शुद्ध एक्सपोजर प्रदान करते हैं। बहुत सारे अनूठे फंड हैं, जो निवेशकों को चुनने के लिए बहुत अलग पोर्टफोलियो और विभिन्न प्रकार के जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल प्रदान करते हैं। -अरुण सुंदरेसन, ईटीएफ प्रमुख, निप्पॉन एएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed