फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Supreme Court extends interim bail to Amrapali group founder Anil Sharma on medical ground

Supreme Court: आम्रपाली ग्रुप के संस्थापक अनिल शर्मा की अंतरिम जमानत बढ़ी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

Sat, 22 Oct 2022 05:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 22 Oct 2022 05:02 PM IST
सार

Supreme Court: अदालत ने कहा कि अनिल शर्मा को दी गई अंतरिम जमानत का विस्तार उनके मेडिकल कंडीशन के आधार पर उचित अवधि के लिए होगा। उनकी चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर इसका निर्धारण किया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि अनिल शर्मा को मिली अंतरिम राहत अगले आदेश तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Supreme Court extends interim bail to Amrapali group founder Anil Sharma on medical ground
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एक विशेष सीटिंग के दौरान आम्रपाली समूह के संस्थापक अनिल शर्मा को दी गई अंतरिम जमानत को मेडिकल स्थिति के आधार पर बढ़ा दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने अनिल शर्मा को उनकी चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए अंतरिम राहत दी है।

विज्ञापन

अदालत ने कहा कि अनिल शर्मा को दी गई अंतरिम जमानत का विस्तार उनके मेडिकल कंडीशन के आधार पर उचित अवधि के लिए होगा। उनकी चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर इसका निर्धारण किया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि अनिल शर्मा को मिली अंतरिम राहत अगले आदेश तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

 

इस बीच, अदालत ने प्रमोटर शिव प्रिया को दी गई अंतरिम जमानत को भी बढ़ा दिया। अदालत ने शिव प्रिया को उनकी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर दो सप्ताह के बाद आत्मसमर्पण करने को कहा है। वहीं, घर खरीदारों की ओर से पेश अधिवक्ता एमएल लाहोटी ने शिव प्रिया की जमानत याचिका का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, अदालत ने तत्कालीन मुख्य वित्तीय अधिकारी चंद्र प्रकाश वाधवा को चिकित्सकीय आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने  चंद्र प्रकाश वाधवा को चिकित्सकीय आधार पर एक नई जमानत याचिका दायर करने या जमानत से इनकार करने वाले पहले के आदेश को चुनौती देने की स्वतंत्रता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed