{"_id":"60ff5dc98ebc3e582577b565","slug":"study-report-closing-25-year-old-coal-power-plant-will-save-37750-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: 25 साल पुराने कोयला बिजली घर बंद करने से 37750 करोड़ की होगी बचत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अध्ययन: 25 साल पुराने कोयला बिजली घर बंद करने से 37750 करोड़ की होगी बचत
Tue, 27 Jul 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:43 AM IST
सार
- सीईईडब्ल्यू ने कहा, इस पहल से डिस्कॉम को भी काफी राहत मिलेगी
- 2018-19 में 61,360 करोड़ का घाटा हुआ बिजली वितरण कंपनियों को
विज्ञापन
कोयला पावर प्लांट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 साल से ज्यादा पुराने कोयला बिजलीघरों को बंद करने से सालाना 37,750 करोड़ रुपये की बचत सकते हैं। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) ने सोमवार को एक अध्ययन में कहा कि इस पहल से सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को काफी राहत मिलेगा, जिन्हें 2018-19 के दौरान 61,360 करोड़ रुपये (8.4 अरब डॉलर) का घाटा हुआ था।
विज्ञापन
सीईईडब्ल्यू ने एक अध्ययन में सुझाव दिया है कि डिस्कॉम मौजूदा प्रणाली के बजाय दक्षता के आधार पर कोयला बिजली प्रेषण को प्राथमिकता देकर सालाना 9,000 करोड़ रुपये बचा सकती हैं। यह रिपोर्ट 1.94 लाख मेगावॉट क्षमता (करीब 2.05 लाख मेगावॉट की कुल स्थापित क्षमता में से) की भारतीय कोयला संपत्ति के महामारी पूर्व 30 महीनों के प्रदर्शन पर आधारित है।
विज्ञापन