फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Study Report Businessmen Concerns of customers during the Corona pandemic people fear of loss of income

अध्ययन: महामारी काल में तेजी से बढ़ी ग्राहकों की चिंता, लोगों को सता रहा आय में कमी का डर

Tue, 15 Jun 2021 07:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Jun 2021 07:39 AM IST
सार

  • भारत में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद से ग्राहकों की चिंता में जबरदस्त बढ़ोतरी 
  • 83 प्रतिशत ने इस बात पर सहमति जताई कि कोरोना ने उनकी नौकरियों या व्यवसायों के लिए बड़ा खतरा पैदा किया

विज्ञापन
Study Report Businessmen Concerns of customers during the Corona pandemic people fear of loss of income
महामारी के प्रकोप के बाद से ग्राहकों की चिंता में बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद से ग्राहकों की चिंता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश उपभोक्ताओं को लगता है कि अगले छह महीनों में उनकी आय कोरोना से पहले की स्थिति से कम होगी।

विज्ञापन


यह अध्ययन इस साल 23 मई से 28 मई के बीच महानगरों और ग्रामीण भारत में लगभग 4,000 लोगों के बीच सर्वेक्षण के बाद किया गया। इसमें यह बात उजागर हुई कि 51 प्रतिशत ग्राहकों को अगले छह महीनों में अपने खर्च कम होने की उम्मीद थी। 20 जुलाई से दो अगस्त, 2020 तक किए गए इससे पहले के सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 40 प्रतिशत था।
विज्ञापन


छोटे शहरों में आय को लेकर अधिकांश लोग चिंताग्रस्त
सर्वेक्षण के उत्तरदाताओं में से 83 प्रतिशत ने इस बात पर सहमति जताई कि कोरोना ने उनकी नौकरियों या व्यवसायों के लिए बड़ा खतरा पैदा किया है, जबकि अन्य 86 प्रतिशत ने महसूस किया कि महामारी के कारण आर्थिक मंदी हुई। आय के दृष्टिकोण के संदर्भ में, उत्तरदाताओं में से 58 प्रतिशत ने अगले छह महीनों में आय में गिरावट की उम्मीद की। आय में गिरावट की भावना कम समृद्ध/छोटे शहरों में सबसे तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य, मनोरंजन के क्षेत्र में खर्च में कोई बदलाव नहीं  
इस निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए बीसीजी इंडिया की प्रबंध निदेशक निमिषा जैन ने बताया, यह परिवर्तन की मौजूदा भावना है, हालांकि, हमने इस बीच कुछ सकारात्मक चीजें भी देखीं। सभी श्रेणियों में खर्च की भावना समान रूप से प्रभावित नहीं हुई। स्वास्थ्य, घर में मनोरंजन की चीजों पर लोग लगातार खर्च कर रहे हैं। लेकिन कुछ श्रेणियां नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई हैं।


ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ा
बीसीजी के अनुसार, महामारी के परिणामस्वरूप सामाजिक वाणिज्य और स्वस्थ भोजन विकल्पों को अपनाने में निरंतर बढ़ोतरी हुई है, जबकि डिजिटल लेनदेन, मनोरंजन और शिक्षा को अपनाने और जुड़ाव को नई ऊंचाई पर बनाए रखा गया है। बीसीजी इंडिया, सेंटर फॉर कस्टमर इनसाइट लीड कनिका सांघी ने कहा, अब जबकि हम एक वर्ष से अधिक समय से संकट में हैं, उपभोक्ता व्यवहार भी समय के अनुसार ढल गया है। इस दौरान सोशल कॉमर्स, ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल सामग्री / भुगतान से लेकर कई नए व्यवहारों को अपनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed