फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Strong demand, better supply push passenger vehicle sales up 17 Percent in January

सियाम की रिपोर्ट : यात्री वाहनों की मांग बढ़ी, बिक्री अब तक के उच्च स्तर पर

Tue, 14 Feb 2023 04:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Feb 2023 04:56 AM IST
सार

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी, 2023 में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 27.67 फीसदी बढ़कर 1,49,328 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,16,962 इकाई रहा था।

विज्ञापन
Strong demand, better supply push passenger vehicle sales up 17 Percent in January
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री जनवरी, 2023 में 17.22 फीसदी बढ़कर 2,98,093 इकाई के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) समेत अन्य यूटिलिटी वाहनों की तेजी से बढ़ती मांग के कारण पिछले महीने यात्री वाहनों की कुल बिक्री में इजाफा हुआ है। जनवरी, 2022 में डीलरों को 2,54,287 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी, 2023 में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 27.67 फीसदी बढ़कर 1,49,328 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,16,962 इकाई रहा था। इस दौरान यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 17.07 फीसदी बढ़कर 1,36,931 इकाई पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान यात्री, दोपहिया और तिपहिया समेत कुल वाहनों की बिक्री 7.89 फीसदी बढ़कर 15,31,447 इकाई पहुंच गई।  
विज्ञापन


इनकी बिक्री में भी दिखा उछाल
वाहन बिक्री तेजी
दोपहिया 11,84,379 3.81%
स्कूटर 3,76,035 4.07%
मोटरसाइकिल 7,71,621 3.73%
मोपेड 36,723  2.62%
तिपहिया 48,903  102.26%
वैन 11,834 11.30%

         
10 माह में 30 लाख का आंकड़ा पार
सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, उपभोक्ताओं की बेहतर धारणा से यात्री वाहनों की मांग बढ़ रही है। वहीं, संगठन के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, अप्रैल, 2022 से इस साल जनवरी तक यानी 10 महीने की अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 30 लाख इकाई के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्यिक वाहनों में 11 फीसदी तक वृद्धि
घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2023-24 में सालाना आधार पर 9-11 फीसदी बढ़ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर करीब 6 फीसदी रहने के आधार यह अनुमान लगाया है। एजेंसी ने कहा, वाणिज्यिक वाहन बाजार को मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री से रफ्तार मिलेगी। बुनियादी ढांचे पर खर्च से समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed