फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stock Market Fall Sensex and Nifty slipped rupee also weak Gold Silver Rate Latest News Update

Stock Market: बाजार में लगातार छठे सत्र में गिरावट, 8.30 लाख करोड़ डूबे; सोना-चांदी की चमक भी फीकी पड़ी

Fri, 24 Feb 2023 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Stock Market Fall Sensex and Nifty slipped rupee also weak Gold Silver Rate Latest News Update
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। शुक्रवार को सेंसेक्स 141.87 अंक टूटकर 59,463.93 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 45.45 अंक गिरकर 17,465.80 पर बंद हुआ। छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 1,856 अंक की गिरावट दर्ज की गई। 16 फरवरी, 2023 को यह 61,319 पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 570 अंक टूट गया। इस अवधि में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8.30 लाख करोड़ रुपये घटकर 260 लाख करोड़ रुपये रह गया। अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से बाजार में गिरावट का दौर जारी है। 

विज्ञापन


पूंजीकरण के लिहाज से 7वें नंबर पर घरेलू बाजार
गिरावट से भारतीय बाजार पूंजीकरण के लिहाज से अब दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यूके ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ छठां स्थान हासिल किया है। हालांकि, 31 जनवरी को सेंसेक्स पांचवें स्थान पर था, पर फ्रांस ने इसे छठे पर कर दिया। इस साल भारतीय बाजार की पूंजी 231 अरब डॉलर घटकर 3.14 लाख करोड़ डॉलर रह गई। दुनिया के शीर्ष-11 बाजारों में इस साल केवल भारतीय बाजार की ही पूंजी में गिरावट आई है। वैश्विक बाजार पूंजीकरण में भारतीय बाजार का योगदान अक्तूबर, 2022 में चार फीसदी था, जो अब घटकर तीन फीसदी पर आ गया है।
विज्ञापन


अदाणी समूह को 145 अरब डॉलर की चपत
घरेलू बाजार के पूंजीकरण की कमी में अदाणी समूह का योगदान 60% है क्योंकि इसके बाजार पूंजीकरण में अब तक 145 अरब डॉलर की कमी आई है। यह अब केवल 7.20 लाख करोड़ रह गया है, जो 24 जनवरी को 19.20 लाख करोड़ रहा था। इस कारण गौतम अदाणी दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे स्थान से खिसककर अब शीर्ष-25 से भी बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना टूटा, चांदी फिसली
सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 767 रुपये टूटकर 64,517 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed