फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stock Market Closed Sensex rebounds by 443 points Nifty advances 143 points CLOSE Rupee settles at record low against US dollar

Stock Market Closed: शेयर बाजार से अच्छी खबर, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें बाजार का हाल 

Thu, 23 Jun 2022 07:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Jun 2022 07:41 PM IST
सार

सेंसेक्स शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टीसीएस, सन फार्मा, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से फायदे में रहे।

विज्ञापन
Stock Market Closed Sensex rebounds by 443 points Nifty advances 143 points CLOSE Rupee settles at record low against US dollar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

बीएसई सेंसेक्स 443.19 अंक चढ़कर 52,265.72 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.35 अंक की बढ़त के साथ 15,556.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 78.32 (अस्थाई) पर बंद हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी रही। सेंसेक्स शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टीसीएस, सन फार्मा, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से फायदे में रहे। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक और चीन का शंघाई कंपोजिट में मजबूती रही जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट रही। अमेरिकी शेयर बाजार भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.92 फीसदी गिरकर 109.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पूंजी बाजार से निकासी कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को 2,920.61 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बरकरार
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृअमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 78.32 रुपये प्रति डॉलर (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर बना रहा। डॉलर की मजबूत मांग और बाजार से विदेशी निवेशकों की लगातार धन निकासी से कारोबारियों की निवेश धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 78.26 पर खुली और कारोबार के अंत में रिकॉर्ड 78.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। यह पिछले बंद भाव के स्तर पर है। बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 78.32 रुपये के अपने निचले स्तर पर बंद हुआ था।


सोना 133 रुपये सस्ता, चांदी 664 रुपये टूटी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 133 रुपये घटकर 50,719 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी की कीमत भी 664 रुपये टूटकर 59,781 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed