फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stock market boomed due to BJP hat-trick in Haryana investors earned Rs 8 lakh crore Know all about it

Haryana Result: हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक से खिल उठा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए आठ लाख करोड़

Tue, 08 Oct 2024 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

पिछले छह दिनों से चल रही गिरावट के बाद 7 वे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 81,763.28 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था।

विज्ञापन
Stock market boomed due to BJP hat-trick in Haryana investors earned Rs 8 lakh crore Know all about it
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दो राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आ गए है। एक तरफ भाजपा को जम्मू कश्मीर में बड़ा झटका लगा है लेकिन हरियाणा में पार्टी ने तीसरी बार जीत हासिल कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। भाजपा की इस जीत का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। मंगलवार को कारोबार अच्छी तेजी के साथ बंद है। इससे निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपए कमाए।

विज्ञापन


पिछले छह दिनों से चल रही गिरावट के बाद 7 वे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 81,763.28 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था। मंगलवार सुबह बाजार दबाव के साथ 80,826.56 अंकों पर ओपन हुआ था। दूसरी तरफ निफ्टी में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 217.40 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ। दिन के पूरे कारोबार के दौरान निफ्टी 25,044 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी पहुंचा। मंगलवार सुबह निफ्टी भी दबाव के साथ 24,832.20 अंकों पर ओपन हुआ था।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, चुनावी परिणाम वाले दिन आई इस तेजी के कारण निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए का जबरदस्त इजाफा हुआ है। बीएसई का मार्केट कैप सोमवार को 4,51,99,444.70 करोड़ रुपए था, जो बीएसई के बंद होने के बाद 4,59,76,735.49 करोड़ रुपए देखने को मिला। दरअसल, बीएसई का मार्केट कैप निवेशकों की कमाई से जुड़ा हुआ है। जब भी बीएसई का मार्केट कैप बढ़ता है तो निवेशकों की कमाई होती है। अगर मार्केट कैप गिरता है तो निवेशकों को नुकसान होता है। जबकि एनएसई के शेयरों की बात करें तो ट्रेंट के शेयरों में 8 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी और गिरावट की ये भी है वजह
देश में आमतौर पर चुनावों के दौरान नतीजों का असर भी शेयर बाजार के कारोबार पर देखा जाता है। मंगलवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनावों के परिणाम के दौरान भी नजर आया। दरअसल, सोमवार को आए इन राज्यों के एग्जिट पोल ने जो अनुमान लगाया था। इससे बाजार का गिरना करीब तय माना जा रहा था। सबसे ज्यादा फोकस हरियाणा पर था। क्योंकि बाजार हरियाणा को लेकर थोड़ा घबराया हुआ था, क्योंकि उद्योग के नजरिये से हरियाणा देश का अहम राज्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed