फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Steel authority of India Kolkata division headquarter may be closed anytime contractual employee will lost their jobs

कोलकाता: डिवीजन मुख्यालय को कभी भी बंद कर सकता है सेल, कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा

Sun, 13 Jun 2021 01:58 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कोलकाता में अपने कच्चे माल के डिवीजन मुख्यालय को कभी भी ‘‘बंद’’ कर सकता है और ऐसा करने से इकाई से जुड़े संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका होगा।
 

विज्ञापन
Steel authority of India Kolkata division headquarter may be closed anytime contractual employee will lost their jobs
sail - फोटो : social media

विस्तार

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को कोरोना काल के दौरान और मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेल कोलकाता में अपने कच्चे माल के डिवीजन मुख्यालय को कभी भी ‘‘बंद’’ कर सकता है। यह जानकारी सूत्रों ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि यह निर्णय इकाई से जुड़े संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका होगा। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी के बोर्ड ने कोलकाता में डिवीजन मुख्यालय को बंद करने और अपनी खानों का नियंत्रण उनके स्थान के आधार पर राउरकेला स्टील प्लांट (ओडिशा) और बोकारो स्टील प्लांट (झारखंड) को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।’’
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ओडिशा में स्थित सेल की खदानें राउरकेला स्टील प्लांट के प्रशासनिक नियंत्रण में आएंगी जबकि झारखंड की खदानें बोकारो स्टील प्लांट के अधिकार क्षेत्र में आएंगी। इस कदम से प्रमुख स्टील कंपनी को सालाना लगभग 40 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है। हालांकि इससे संविदा पर काम करने वाले लोगों पर गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोलकाता में डिवीजन मुख्यालय ने सेल की चेयरमैन सोमा मंडल से इस फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मुद्दे में हस्तक्षेप की बात कही है। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता स्थित डिवीजन मुख्यालय में गैर-संविदात्मक कर्मचारियों को राउरकेला और बोकारो में स्थानांतरित किया जाएगा।


हालांकि संविदा कर्मचारियों की नौकरी को झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार संविदा कर्मचारियों के एक वर्ग ने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए सेल अध्यक्ष सोमा मंडल से संपर्क किया था। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप की भी मांग की थी। बता दें कि शुक्रवार को सेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शेयर पांच फीसदी ऊपर चढ़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed