फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sri lanka on the brink of bankruptcy with record high inflation and mounting dues

कर्ज का जाल: दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा श्रीलंका, बढ़ती महंगाई ने और बिगाड़े हालात

Mon, 03 Jan 2022 05:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jan 2022 05:20 PM IST
सार

Sri Lanka On Brink Of Bankruptcy: श्रीलंका गहराते वित्तीय और मानवीय संकट की खाई में डूबता जा रहा है। मुद्रास्फीति का रिकॉर्ड स्तर और कोरोना से पैदा हुई परेशानियों के कारण देश के खजाने सूख रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि इस देश के इस साल दिवालिया होने की आशंका है।
 

विज्ञापन
sri lanka on the brink of bankruptcy with record high inflation and mounting dues
श्रीलंका - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका गहराते वित्तीय और मानवीय संकट की खाई में डूबता जा रहा है। मुद्रास्फीति का रिकॉर्ड स्तर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल और कोरोना महामारी से पैदा हुई परेशानियों के कारण देश के खजाने सूख रहे हैं। हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि इस देश के इस साल दिवालिया होने की आशंका है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश को अगले 12 महीनों में घरेलू और विदेशी ऋणों में अनुमानित 7.3 अरब डॉलर चुकाने की जरूरत है।

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार न्यूनतम स्तर पर
घरेलू और विदेशी ऋणों में जनवरी में देय 500 मिलियन डॉलर का अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड पुनर्भुगतान शामिल है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार की अगर बात करें तो नवंबर तक यह महज 1.6 अरब डॉलर था, जो अब तक का न्यूनतम स्तर है। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू ऋणों और विदेशी बांडों को चुकता करने के लिए पैसे की छपाई में तेजी ने मुद्रास्फीति को एक महीने पहले के 9.9 प्रतिशत की तुलना में दिसंबर में इसे 12.1 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया। कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा मापी गई मासिक मुद्रास्फीति खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं दोनों की कीमतों में मासिक वृद्धि से प्रेरित थी।
विज्ञापन


खाद्य मुद्रास्फीति 22.1 फीसदी पर
देश के केंद्रीय बैंक की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, दिसंबर खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति एक महीने पहले 17.5 प्रतिशत से बढ़कर 22.1 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा कोरोना संकट के कारण देश का टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ। साथ ही सरकारी खर्च में बढ़ोतरी और टैक्स में कटौती ने हालात को और बदतर बना दिया। वहीं चीन का कर्ज चुकाते-चुकाते श्रीलंका की कमर टूट चुकी है। इन बड़ी परेशानियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सामने देश में आर्थिक मंदी के खतरे को और भी बढ़ा दिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो कर्ज के जाल में फंसकर श्रीलंका दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के 5 लाख लोग गरीबी में फंसे
विश्व बैंक के अनुमानों के मुताबिक महामारी के शुरू होने के बाद से देश में 500,000 लोग गरीबी के जाल में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जो परिवार पहले संपन्न माने जाते थे, उनके लिए भी दो जून की रोटी जुटानी मुश्किल पड़ रही है। देश के अधिकांश परिवारों के लिए अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने लाले पड़े हैं। देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति के बीच यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में ही करीब दो लाख से ज्यादा लोगों का रोजगार खत्म हो चुका है और यही हालात दूसरे क्षेत्रों में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed