फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka Crisis nation Hit by record inflation in march NCPI at more than 21 percent

श्रीलंका आर्थिक संकट: सरकार का खजाना खाली और नए रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Fri, 22 Apr 2022 05:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Apr 2022 05:46 PM IST
सार

Sri Lanka Hit By Record Inflation In March: श्रीलंका में महंगाई की मार से जनता बुरी तरह त्रस्त है। सरकार का खजाना लगभग खाली हो चुका है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में महंगाई मार्च में 21.5 फीसदी के नए उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। यहां बता दें कि एक साल पहले समान अवधि में यह 5.1 फीसदी पर थी। 

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis nation Hit by record inflation in march NCPI at more than 21 percent
Sri Lanka Crisis - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और यह हर बीतते दिन के साथ और बढ़ता जा रहा है। एक ओर देश का सरकारी खजाना खाली हो चुका है, तो दूसरी ओर देशवासियों पर महंगाई की ऐसी मार पड़ी है कि वे खाने-पीने तक को मोहताज हैं। शुक्रवार को देश में महंगाई के आंकड़े जारी किए गए। इसके मुताबिक, नेशनल कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स (एनसीपीआई) नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। महंगाई लगातार छह महीने से हर माह एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच रही है।

विज्ञापन


21.5 फीसदी के शिखर पर महंगाई
गौरतलब है कि देश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) हालात को नियंत्रित करने के लिए तत्काल मदद देने की गुहार लगाई है। इस बीच सरकार की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में महंगाई मार्च में 21.5 फीसदी के नए उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। यहां बता दें कि एक साल पहले समान अवधि में यह 5.1 फीसदी पर थी। देश के जनगणना और सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी किए गए इन आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका में खाद्य पदार्थों पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है और यह मार्च में 29.5 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


ईंधन की कीमतों में लगी आग
श्रीलंका इन दिनों एशिया में सबसे ज्यादा महंगाई की मार से बेहाल हो चुका है। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो जाने के चलते देश जरूरी चीजों का आयात करने में सक्षम नहीं है। वर्तमान हालातों का जिक्र करें तो देश में पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं और जहां थोड़ा-बहुत तेल मौजूद है तो वहां लंबी लाइनें लगी हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए सेना भी तैनात है। मार्च में ईंधन पर महंगाई के आंकड़े देखें तो ट्रांसपोर्टेशन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डीजल के दाम में तेल कंपनियों ने 64.2 फीसदी का भारी-भरकम इजाफा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के खिलाफ निकल रहा गुस्सा
महंगाई की मार झेल रहे श्रीलंका में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि ईंधन के लिए लाइन में लगकर इंतजार करने वाले आठ लोगों की मौत पिछले छह सप्ताह में हो चुकी है। देश में हर रोज दस घंटे से ज्यादा बिजली कटौती की जा रही है। वहीं सरकार ने बीते दिनों 51 अरब डॉलर (3 लाख 82 हजार करोड़ रुपये) का भारी-भरकम कर्ज चुकाने में अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। इस बीच भारत पड़ोसी के नाते श्रीलंका की हर संभव मदद कर रहा है। इस क्रम में भारत ने 40 करोड़ डॉलर की करेंसी स्वैप सुविधा को और आगे बढ़ा दिया है।


श्रीलंका के कई नागरिक भारत पहुंचे
गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के 18 और नागरिक शुक्रवार को भारत पहुंचे। जिले के धनुषकोडी में तड़के पहुंचने वाले इन असहाय परिवारों को मंडपम शरणार्थी शिविर में ठहराया गया है। भारत पहुंचे श्रीलंका के नागरिक देश की अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने वाले गंभीर संकट को लेकर निराश दिखे और उन्होंने बताया कि वह वहां मिल्क पाउडर भी वहन नहीं कर पा रहे थे। साथ ही उन्होंने सरकार पर नागरिकों को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इन 18 लोगों में बच्चे भी शामिल थे। यह लोग दो जत्थों में दो नावों के जरिए भारत आए। इसके बाद इन लोगों को अरिचलमुनैई ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed