फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet says no plans to seek insolvency proceedings; starts process to revive grounded planes with USD 50 mn

Spicejet: स्पाइसजेट ने कहा- दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की योजना नहीं, संकट दूर करने के लिए ये है प्लान

Thu, 11 May 2023 04:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 May 2023 04:56 PM IST
सार

Spicejet: भारतीय विमानन बाजार के हालिया घटनाक्रम का हवाला देते हुए स्पाइसजेट ने कहा कि उसकी दिवालियापन घोषित करने के लिए आवेदन करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम किसी अन्य एयरलाइन की ओर से फाइलिंग के कारण पैदा हुई किसी भी अटकल को खारिज करना चाहते हैं।

विज्ञापन
SpiceJet says no plans to seek insolvency proceedings; starts process to revive grounded planes with USD 50 mn
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गुरुवार को कहा कि उसकी दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की कोई योजना नहीं है। स्पाइसजेट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक पट्टेदार ने एयरलाइन और संकटग्रस्त प्रतिद्वंद्वी गो फर्स्ट को बुधवार को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए स्वीकार किए जाने के खिलाफ दिवालिया समाधान याचिका दायर की है।

विज्ञापन


भारतीय विमानन बाजार के हालिया घटनाक्रम का हवाला देते हुए स्पाइसजेट ने कहा कि उसकी दिवालियापन घोषित करने के लिए आवेदन करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम किसी अन्य एयरलाइन की ओर से फाइलिंग के कारण पैदा हुई किसी भी अटकल को खारिज करना चाहते हैं। एयरलाइन दृढ़ता से अपने कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर रही है और धन जुटाने के लिए निवेशकों के साथ सक्रिय बातचीत कर रही है।
विज्ञापन


एनसीएलटी ने आठ मई को एयरकैसल (आयरलैंड) लिमिटेड की ओर से दायर दिवालिया याचिका पर बजट एयरलाइन को नोटिस जारी किया था और इस मामले में अब अगले सप्ताह सुनवाई होनी है। इसके अलावा पट्टेदारों ने स्पाइसजेट के तीन विमानों का पंजीकरण रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दिवालियापन के लिए आवेदन करने का सवाल ही नहीं उठता। इसके बारे में कोई भी अफवाह पूरी तरह से निराधार है। हम अपने ग्राउंडेड बेड़े को पुनर्जीवित करने और अधिक से अधिक विमानों को हवा में वापस लाने पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, "इस मोर्चे पर काम शुरू हो चुका है और कंपनी पांच करोड़ डॉलर के ईसीएलजीएस कोष और हमारी खुद की नकदी का इस्तेमाल कर रही है।"  

 स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि उसने सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) और आंतरिक नकदी अर्जन से एयरलाइन को प्राप्त 50 मिलियन अमरीकी डालर के धन के साथ अपने ग्राउंडेड बेड़े को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बंबई शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार में एयरलाइन का शेयर एक प्रतिशत गिरकर 29.62 रुपये पर आ गया। 


पिछले हफ्ते एयरलाइन ने 25 ग्राउंडेड विमानों को सेवा में वापस लाने की योजना की घोषणा की थी। एयरलाइन के बेड़े में करीब 80 विमान हैं और वह 25 बोइंग 737 और क्यू400 विमानों को फिर से पटरी पर लाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed