फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Spicejet Salary Hike: SpiceJet increased salary of captains, now you will get so many lakh rupees every month

Spicejet Salary Hike: स्पाइसजेट ने कप्तानों की सैलरी बढ़ाई, अब हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपये

Wed, 19 Oct 2022 12:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 19 Oct 2022 12:23 PM IST
सार

Spicejet Salary Hike: विमानन कंपनी ने अपने विमान कप्तानों की मासिक सैलरी में इजाफा करने की घोषणा करते हुए कहा है कि अब उन्हें हर महीने सात लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह फैसला एक नवंबर 2022 से लागू होगा।

विज्ञापन
Spicejet Salary Hike: SpiceJet increased salary of captains, now you will get so many lakh rupees every month
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

स्पाइसजेट ने अपने कप्तानों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। विमानन कंपनी ने अपने विमान कप्तानों की मासिक सैलरी में इजाफा करने की घोषणा करते हुए कहा है कि अब उन्हें हर महीने 80 घंटे की फ्लाइट के लिए सात लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। सैलरी में यह बढ़ोतरी एक नवंबर 2022 से लागू होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तान, फर्स्ट ऑफिसर और को-पायलट में क्या अंतर है?
 

विमान में हमेशा एक वरिष्ठ पायलट को समग्र प्रभारी के रूप में नामित किया जाता है, यह पायलट विमान का कप्तान होता है। वहीं दूसरी ओर, जब कोई नया पायलट विमानन कंपनी के साथ जुड़ता है तो उसे फर्स्ट ऑफिसर या प्रथम अधिकारी का पद आवंटित किया जाता है। फिर बाद में वे एक कमांड कोर्स पूरा करने के बाद वरिष्ठ प्रथम अधिकारी बन सकते हैं। इसके बाद यदि यह कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है, तो इसका मतलब है कि वे कप्तान बन सकते हैं। मिलिट्री में फर्स्ट ऑफिसर्स को को-पायलट कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने सिक्किम से उड़ानें निलंबित कीं
सिक्किम के पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से रोजाना उड़ानों का परिचालन करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 30 अक्तूबर से परिचालन निलंबित करने का फैसला लिया है। फैसले से सिक्किम के पर्यटन उद्योग पर असर पड़ेगा। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम और कम दृष्यता परिचालन में आने वाली दो बड़ी बाधाएं हैं। इस वजह से यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed