गर्मी की छुट्टियों में स्पाइसजेट ने निकाला खास ऑफर, दे रहा है 40 फीसदी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर गर्मी की छुट्टियों में आपने अभी तक हवाई टिकट बुक नहीं किया है, तो फिर अब सस्ते में करा सकते हैं। देश की प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक खास ऑफर निकाला है। कंपनी ग्राहकों को 40 फीसदी कम किराये में बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका दे रही है। स्पाइसजेट फिलहाल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद से टिकट बुक कराने वाले घरेलू यात्रियों को यह मौका दे रही है।
जेट के विमान का संचालन स्पाइसजेट के पास
स्पाइसजेट फिलहाल जेट एयरवेज के आठ बोइंग 737-800 विमानों का संचालन कर रही है। फिलहाल स्पाइसजेट प्रत्येक विमान में कुल 12 सीटें बिजनेस क्लास के लिए रिजर्व कर रही है।
इतना लगेगा किराया
दिल्ली-मुंबई रूट पर स्पाइसजेट 32 हजार रुपये में बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका दे रही है। इस रूट पर एयर इंडिया या फिर विस्तारा 46 हजार रुपये किराया लेती हैं। वहीं दिल्ली-बंगलूरू रूट पर किराया 40 हजार रुपये तय किया गया है। इस रूट पर अन्य कंपनियां 53 हजार रुपये किराया चार्ज करती हैं।
एमिरेट्स से की थी साझेदारी
स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि, 'विश्व में स्पाइसजेट के कारोबार को बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है।' उन्होंने कहा कि, 'हमने कोड शेयर साझेदारी के लिए एक प्रारंभिक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।'
इससे स्पाइसजेट के यात्री 51 घरेलू रूट के जरिए एमिरेट्स में सफर कर सकेंगे। यानी स्पाइसजेट के यात्री अब अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में भी सफर कर सकेंगे। स्पाइसजेट की अपने घरेलू बेड़े में 90 सीट वाले पांच और बॉम्बार्डियर विमानों को शामिल करने की योजना है। इससे उसके घरेलू बेड़े में शामिल विमानों की संख्या 32 हो जाएगी।