{"_id":"6669b205fbf46182dd0c611b","slug":"spicejet-discontinues-hyderabad-ayodhya-direct-flight-business-news-and-updates-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: स्पाइसजेट ने हैदराबाद से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा बंद की, प्रवक्ता ने बताया यह कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: स्पाइसजेट ने हैदराबाद से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा बंद की, प्रवक्ता ने बताया यह कारण
Wed, 12 Jun 2024 08:04 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:04 PM IST
सार
Biz Updates: अजय सिंह के स्वामित्व वाले गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने इस साल अप्रैल की शुरुआत से हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू की थी। दो महीने के भीतर ही एयरलाइन ने यह सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सस्ती विमान सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू होने के दो महीने के भीतर बंद कर दी है। अजय सिंह के स्वामित्व वाले गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने इस साल अप्रैल की शुरुआत से हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू की थी।
विज्ञापन
जीएमआर समूह द्वारा संचालित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक सूत्र ने कहा, "स्पाइसजेट ने 1 जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा बंद कर दी है।" एयरलाइन तेलंगाना की राजधानी से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन दिन इन सेवाओं का संचालन करती है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, "उड़ानों की समयसारिणी पूरी तरह से वाणिज्यिक जरूरतों और मांग से प्रेरित है। हम चेन्नई से अयोध्या के लिए उड़ानों का संचालन अब भी कर रहे हैं।"
विज्ञापन