फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Spectrum auction: 5G services may start from August 15, DoT has sought recommendations from TRAI before March

स्पेक्ट्रम नीलामी : 15 अगस्त से शुरू हो सकती हैं 5जी सेवाएं, दूरसंचार विभाग ने ट्राई से मार्च से पहले मांगी सिफारिशें

Sat, 26 Feb 2022 06:34 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Feb 2022 06:34 AM IST
सार

सरकार का इस साल 15 अगस्त तक 5जी सेवाओं की शुरुआत करने का इरादा है। दूरसंचार विभाग 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इससे जुड़ी शर्तें एवं प्रावधान ट्राई की अनुशंसा के बाद ही तय होंगे। नीलामी में 526-698 मेगाहर्ट्ज व मिलीमीटर बैंड जैसी नई फ्रीक्वेंसी के लिए मानदंड तय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Spectrum auction: 5G services may start from August 15, DoT has sought recommendations from TRAI before March
5G - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत 15 अगस्त से हो सकती है। इसके लिए दूरसंचार विभाग ने ट्राई से 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से जुड़ी शर्तों के बारे में अनुशंसा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ मार्च 2022 के पहले सिफारिशें सौंपने का अनुरोध किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सचिव को लिखे पत्र में विभाग ने कहा, 5जी स्पेक्ट्रम की दरों एवं शर्तों के बारे में अनुशंसा जल्द दी जाए।

विज्ञापन


सरकार का इस साल 15 अगस्त तक 5जी सेवाओं की शुरुआत करने का इरादा है। दूरसंचार विभाग 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इससे जुड़ी शर्तें एवं प्रावधान ट्राई की अनुशंसा के बाद ही तय होंगे। नीलामी में 526-698 मेगाहर्ट्ज व मिलीमीटर बैंड जैसी नई फ्रीक्वेंसी के लिए मानदंड तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 700 मेगाहर्ट्ज, 800, 900, 1800, 2100, 2300, 2500 व 3300-3670 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम के लिए भी बोली लगाई जाएंगी। 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से जुड़े हितधारकों से विमर्श के लिए ट्राई ने हाल ही में चर्चा आयोजित की थी। इसके बाद दूरसंचार नियामक अपनी अनुशंसाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्त के साथ इंडस टावर्स में 4.7 फीसदी हिस्सा खरीदेगी एयरटेल
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि उसने इंडस टावर्स में वोडाफोन की 4.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। समझौता इस शर्त के साथ है कि इस राशि का इस्तेमाल वोडाफोन आइडिया में निवेश करने व मोबाइल टावर कंपनी का बकाया चुकाने में होगा। कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया इंडस टावर्स के बकाए का भुगतान करने में असमसर्थ रही है। वोडाफोन आइडिया और प्रवर्तक कंपनी वोडाफोन दोनों ने 15 जुलाई 2022 तक बकाया चुकाने के लिए एक भुगतान योजना का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed