फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sovereign Gold Bonds buy cheap gold before Dhanteras government giving investment opportunity for five days from today

Sovereign Gold Bond Scheme : धनतेरस से पहले खरीदें सस्ता सोना, सरकार आज से पांच दिनों तक दे रही है निवेश का मौका

Mon, 25 Oct 2021 05:48 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Oct 2021 05:48 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि एक साल में सोने में बड़ी गिरावट आई है। सरकार ने भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज के लिए कीमत 4,765 रुपये प्रति एक ग्राम तय किया है, जो पिछले साल धनतेरस (9-13 नवंबर, 2021) से 412 रुपये सस्ता है। इस तरह, अगर आप 10 ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं तो आपको 4,120 रुपये का लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
Sovereign Gold Bonds buy cheap gold before Dhanteras government giving investment opportunity for five days from today
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो सरकार 25 अक्तूबर से पांच दिनों तक के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका दे रही है। इसमें निवेश पर हर साल 2.50% निश्चित ब्याज मिलता है और कोई मेकिंग शुल्क भी नहीं देना पड़ता है। ब्याज का पैसा हर महीने में निवेशक के खाते में पहुंच जाता है।

विज्ञापन


4120 रुपये होगा लाभ 10 ग्राम खरीदने पर पिछले धनतेरस के मुकाबले
विशेषज्ञों का कहना है कि एक साल में सोने में बड़ी गिरावट आई है। सरकार ने भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज के लिए कीमत 4,765 रुपये प्रति एक ग्राम तय किया है, जो पिछले साल धनतेरस (9-13 नवंबर, 2021) से 412 रुपये सस्ता है। इस तरह, अगर आप 10 ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं तो आपको 4,120 रुपये का लाभ हो सकता है। ऑनलाइन खरीदने और डिजिटल भुगतान पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन


कोई टैक्स नहीं
कोई भी व्यक्ति एक वित्त वर्ष में कम-से-कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक मूल्य का सॉवरेन गोल्ड खरीद सकता है। इसके 8 साल के मैच्योरिटी अवधि के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता। अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकालते हैं तो इससे होने वाले लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के रूप में 20.80% टैक्स लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तरीकों से भी कर सकते हैं निवेश

भौतिक सोना : गहने, बार, बिस्किट या सिक्कों के रूप में भी सोने में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश मूल्य पर 3% लगता। डिजाइन और मेकिंग शुल्क भी देना होगा, जो सोने की कीमत का करीब 10% होगा।

गोल्ड ईटीएफ : इसमें निवेश की सीमा नहीं है। अगर आप 36 महीने से कम समय में इसे बेचते हैं तो शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स देना पड़ता है और लाभ पर स्लैब के अनुसार टैक्स। 36 महीने या अधिक समय तक रखने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स और लाभ पर 20% टैक्स चुकाना पड़ता है।



डिजिटल सोना : फोनपे, पेटीएम या स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन, तनिष्क जैसे बड़े ब्रांड और वाणिज्यिक बैंकों से खरीद सकते हैं। इसे अधिकतम पांच साल तक के लिए खरीदा सकते हैं। इसके बाद सिक्के-बार में बदलना या बेचना होगा।

पैसा लगाने के लिए अच्छा समय
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। मौजूदा वैश्विक माहौल में पीली धातु में निवेश का अच्छा मौका है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। डॉलर सूचकांक में भी तेजी नहीं आ रही है और कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन सभी वजहों से सोने को समर्थन मिल रहा है। -अजय केडिया, निदेशक, केडिया एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed