{"_id":"67b7dbf708500d0349055945","slug":"soon-you-will-be-able-to-withdraw-pf-money-through-upi-the-scheme-will-start-in-two-three-months-news-in-hindi-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: जल्द यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, दो-तीन माह में शुरू होगी योजना, करोड़ों ग्राहकों को लाभ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सहूलियत: जल्द यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, दो-तीन माह में शुरू होगी योजना, करोड़ों ग्राहकों को लाभ
Fri, 21 Feb 2025 07:20 AM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:20 AM IST
सार
ईपीएफओ इस योजना के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ चर्चा कर रहा है। ईपीएफओ के यूपीआई के साथ एकीकृत होने से सदस्य एक डिजिटल वॉलेट के जरिये अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
ईपीएफ
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रॉविडेंट फंड यानी पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए अब ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों का दावा अब सीधे यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिये निपटाने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में ईपीएफओ योजना बना रहा है। दो से तीन महीने में इसे शुरू किया जा सकता है। इसके बाद ग्राहकों को यूपीआई के जरिये भी पीएफ का पैसा मिलने लगेगा।
ईपीएफओ इस योजना के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ चर्चा कर रहा है। ईपीएफओ के यूपीआई के साथ एकीकृत होने से सदस्य एक डिजिटल वॉलेट के जरिये अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। श्रम मंत्रालय बैंकों और रिजर्व बैंक के साथ मिलकर निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भी काम कर रहा है।
निवेश के तरीके में होगा बदलाव
ईपीएफओ तय अवधि यानी डेट साधनों में निवेश को 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने की तैयारी में है। इस बदलाव के बाद ईपीएफओ कॉरपोरेट बॉन्ड में ज्यादा निवेश कर सकेगा। अगर यह बदलाव लागू हुआ, तो इससे ईपीएफओ के सात करोड़ से ज्यादा सदस्यों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि कॉरपोरेट बॉन्ड का रिटर्न डेट साधनों से ज्यादा होता है।