{"_id":"57d3db714f1c1b255631b3a7","slug":"soon-railway-to-make-aadhar-mandatary-for-senior-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द आधार अनिवार्य कर सकती है रेलवे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द आधार अनिवार्य कर सकती है रेलवे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : PTI
रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के नाम पर टिकट बुक कराकर लाखों का चूना लगाने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए रेलवे टिकट बुक कराते वक्त वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो रेलवे दिसंबर से आधार कार्ड अनिवार्य कर सकती है। रेलवे का मानना है कि इसे लागू करने से वरिष्ठ नागरिकों के नाम पर रेल किराए में छूट लेने वालों पर नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन
अभी इस चोरी की एक वजह यह भी है कि सिर्फ उम्र भरने के साथ ही कम्प्यूटर से खुद ही सीनियर सिटीजन को रेल किराए में छूट मिल जाती है। इसका फायदा कई बार ऐसे लोग भी उठा लेते हैं, जो इस दायरे में नहीं आते। सूत्रों का कहना है कि आधार कार्ड अभी फिलहाल सभी यात्रियों की बजाय वरिष्ठ नागरिकों पर ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन