फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Slight delay in onset of monsoon over Kerala; arrival likely on Jun 4: IMD

Monsoon: इस साल मानसून में आने में होगी देरी! एक की जगह चार जून को केरल में हो सकती है एंट्री

Tue, 16 May 2023 05:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 May 2023 05:32 PM IST
सार

Monsoon: मौसम विभाग (IMD) ने अपने पिछले अनुमान में बताया था कि इस साल देश में मानसून सामान्य रह सकता है। इस साल औसतन 96% बारिश होने का अनुमान है। वेदर रिपोर्ट जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि इस साल मानसून आने में देरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Slight delay in onset of monsoon over Kerala; arrival likely on Jun 4: IMD
Monsoon - फोटो : Istock

विस्तार

इस साल मानसून पर मौसम विभाग (IMD) ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून की शुरुआत में इस साल देरी हो सकती है। आमतौर पर देश में 1 जून तक केरल में मॉनसून की एंट्री होती है। लेकिन, इस बार ये 4 जून तक दस्तक देगा। मौनसून में देरी का असर देश में आम लोगों और खेती-बाड़ी पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिलीज

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) ने अपने पिछले अनुमान में बताया था कि इस साल देश में मानसून सामान्य रह सकता है। इस साल औसतन 96% बारिश होने का अनुमान है। वेदर रिपोर्ट जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि इस साल मॉनसून आने में देरी हो सकती है। स्काईमेट के फाउंडर-डायरेक्टर जतिन सिंह के मुताबिक, इस बार मानसून केरल में 1 जून के बजाए 7 जून तक दस्तक दे सकता है। स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत में 18 मई को मौसम में बदलाव दिख सकता है और आंधी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सात दिनों तक पारा चढ़ेगा पर हीटवेव की उम्मीद नहीं

मई के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लू की स्थिति कम गंभीर थी। इस वक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया था। चूंकि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, इसलिए अगले 7 दिनों तक इन इलाकों में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह बात कही है। 

एनसीआर में धूल भरी हवाओं का ये है कारण

आईएमडी दिल्ली के कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया जिससे तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह तापमान काफी अधिक था, ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो गया था। इससे  वातावरण शुष्क है और गर्म वातावरण के कारण मिट्टी ढीली हो गई है। यही कारण है कि 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठाकर वातावरण में फैल रही हैं। यह मुख्य रूप से ये 1-2 किमी की ऊंचाई तक फैल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed