{"_id":"620377873ee83604903b82d8","slug":"six-top-it-companies-recruit-2-15-lakh-freshers-attrition-rate-increased-with-job-opportunities","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Firms Hiring : छह टॉप आईटी कंपनियों ने की 2.15 लाख फ्रेशर्स की भर्ती, एट्रिशन रेट बढ़ने के साथ दोगुनी से ज्यादा हायरिंग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IT Firms Hiring : छह टॉप आईटी कंपनियों ने की 2.15 लाख फ्रेशर्स की भर्ती, एट्रिशन रेट बढ़ने के साथ दोगुनी से ज्यादा हायरिंग
Wed, 09 Feb 2022 01:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:43 PM IST
सार
IT Firms Double Down On Freshers Hiring: एक रिपोर्ट में बताया गया कि शीर्ष छह आईटी फर्मों ने वित्त वर्ष 2022 में 2.15 लाख स्नातकों को फेशर्स के तौर पर कंपनी में नियुक्त किया है, पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह आंकड़ा महज 99,000 से थोड़ा अधिक था। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले साल के लिए कॉग्निजेंट, एचसीएल टेक, विप्रो और टेक महिंद्रा मिलकर 1.4 लाख फ्रेशर्स को हायर करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
आईटी कंपनियों में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत डिमांड के माहौल में बढ़ते पलायन यानी नौकरी छोड़ने के मामलों में बढ़ोतरी से जूझ रही भारत की टॉप आईटी कंपनियों ने अपनी कैंपस हायरिंग बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। इन टॉप कंपनियों में टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा और कॉग्निजेंट कंपनियां शामिल हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जॉब मार्केट में आगामी वित्त वर्ष के दौरान भी फ्रेशर्स हायरिंग के मामले में यह तेजी जारी रह सकती है।
विज्ञापन
2.15 लाख फ्रेशर्स की भर्तियां की गईं
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि शीर्ष छह आईटी फर्मों ने वित्त वर्ष 2022 में 2.15 लाख स्नातकों को फेशर्स के तौर पर कंपनी में नियुक्त किया है, पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह आंकड़ा महज 99,000 से थोड़ा अधिक था। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले साल के लिए कॉग्निजेंट, एचसीएल टेक, विप्रो और टेक महिंद्रा मिलकर 1.4 लाख फ्रेशर्स को हायर करने की तैयारी कर रही हैं। इसमें कहा गया है कि फेशर्स की नियुक्ति में हुई इस बढ़ोतरी की वजह दरअसल, कंपनियों में पलायन बढ़ना है। कॉग्निजैंट में पलायन दर सबसे ज्यादा 31 फीसदी रही, इसके बाद इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो में क्रमशः 25.5 फीसदी, 24 फीसदी और 22.7 फीसदी की पलायन दर रही।
विज्ञापन
आईटी कंपनियों की आगे की योजना
रिपोर्ट के अनुसार, कॉग्निजैंट की कैंपस से रिकॉर्ड 50,000 लोगों की भर्ती की योजना है। एचसीएल टेक में 40,000 से 45,000 के करीब नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं विप्रो की योजना करीब 30,000 भर्तियां करने की है। टेक महिंद्रा के मुताबिक, वह अगले वित्त वर्ष 15,000 फ्रेशर्स की भर्ती की उम्मीद कर रही है। हालांकि, टीसीएस ओर इंफोसिस ने वित्त वर्ष 23 के लिए हायरिंग के आंकड़ों का अभी तक खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन