फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SIAM Report Corona Pandemic Effects Sales of passenger vehicles were down 2 per cent in the 2020-21

कोरोना महामारी की मार: 2020-21 में दो फीसदी घटी यात्री वाहनों की बिक्री

Tue, 13 Apr 2021 05:53 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Apr 2021 05:53 AM IST
सार

  • सियाम की चिंता...ढांचागत बदलाव से गुजर रहे वाहन क्षेत्र के लिए यह मुश्किल समय
  • 13.6 फीसदी गिरावट रही सभी वाहनों की बिक्री में इस दौरान

विज्ञापन
SIAM Report Corona Pandemic Effects Sales of passenger vehicles were down 2 per cent in the 2020-21
वाहन उत्पादन(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीएस-6, ई-वाहन जैसे ढांचागत बदलाव के दौर से गुजर रहे वाहन क्षेत्र के लिए कोविड-19 महामारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सियाम ने सोमवार को बताया कि महामारी से प्रभावित 2020-21 में यात्री वाहनों की बिक्री 2 फीसदी कम रही। वित्तवर्ष की शुरुआत में बड़ी गिरावट के बाद दूसरी छमाही में बिक्री ने रफ्तार तो पकड़ी, लेकिन यह क्षेत्र के पर्याप्त नहीं रही। 

विज्ञापन


भारतीय वाहन विनिर्माता संगठन (सियाम) ने बताया कि बीते वित्तवर्ष में कुल 27,11,457 यात्री वाहन बिके, जो 2019-20 के 27,73,519 वाहन के मुकाबले 2.24 फीसदी कम रहे। लॉकडाउन और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार पर असर की वजह से दोपहिया वाहनों की बिक्री पर भी कोरोना का साया दिखा। बीते वित्तवर्ष 1,51,19,397 दोपहिया वाहन बिके, जो 2019-20 से 13.19 फीसदी कम रहे।
विज्ञापन


महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव उद्योगों पर दिखा। इस करण वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 20.77 फीसदी गिरकर 5,68,559 रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई और 66.06 फीसदी कमी के साथ महज 2,16,197 वाहन बेचे जा सके। अगर सभी क्षेत्रों की वाहन बिक्री की बात करें तो 13.6 फीसदी गिरावट के साथ 1,86,15,588 गाड़ियां बिकीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साल पीछे चला गया वाहन क्षेत्र
महामारी से पहले ही ढांचागत बदलावों से गुजर रहा वाहन क्षेत्र कोरोना काल के दौरान बिक्री के मामले में कई साल पीछे चला गया है। इसमें सुधार के लिए काफी वक्त और कोशिशें लगेंगी, जो सभी हितधारकों को मिलकर करनी होेंगी। चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं, क्योंकि संक्रमण के मामले दोबारा बढ़ने से लॉकडाउन का खतरा फिर मंडराने लगा है। साथ ही कच्चे माल और सेमीकंडक्टर की कमी भी बड़ा रोड़ा बन सकती है। -केनिची आयुकावा, अध्यक्ष, सियाम


मारुति-ह्यूंडई की बादशाहत बरकरार, टाटा ने महिंद्रा से छीना तीसरा स्थान
वित्तवर्ष 2020-21 टाटा मोटर्स के लिए उपलब्धियों वाला रहा। कंपनी ने न सिर्फ बाजार हिस्सेदारी में 2.31 फीसदी इजाफा किया, बल्कि महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे धकेलकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली मारुति अब भी पहले स्थान पर काबिज है और उसकी बाजार हिस्सेदारी में मामूली इजाफा भी हुआ। हालांकि, कंपनी ने बीते वित्तवर्ष कोई नई गाड़ी लॉन्च नहीं की, लेकिन बाजार में पुराने मॉडल के कई नए वैरियंट आने से ग्राहकों को लुभाने में कामयाब रही। कमोबेश यही हालात ह्यूंडई की भी रही है, जबकि एक अन्य दक्षिण कोरियाई कंपनी किया मोटर्स ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में बड़ा इजाफा किया है।

किस कंपनी का कैसा रहा प्रदर्शन
कंपनी            2020-21             2019-20        
मारुति            48.86 फीसदी       47.83 फीसदी
ह्यूंडई             17.47 फीसदी      17.12 फीसदी
टाटा मोटर्स     7.93 फीसदी          5.62 फीसदी
महिंद्रा            5.39 फीसदी         7.37 फीसदी
किया मोटर्स    5.38 फीसदी          2.86 फीसदी
रेनो                3.16 फीसदी          3.26 फीसदी
टोयोटा            3.11 फीसदी          3.92 फीसदी
होंडा कार्स        2.98 फीसदी         3.87 फीसदी    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed