फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Shock before the budget government refused to increase the interest rates on deposits in small savings scheme

Small Savings: बजट से पहले झटका, सरकार ने छोटी बचत योजना में जमा राशि पर ब्याज दरों में वृद्धि से किया इनकार

Tue, 02 Jul 2024 02:08 PM IST
कुमार विवेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

Small Savings 'स्मॉल सेविंग स्कीम' में पैसा जमा कराने वाले लोगों को पहली जुलाई से 30 सितंबर के बीच कितना ब्याज मिलेगा, सरकार ने यह घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Shock before the budget government refused to increase the interest rates on deposits in small savings scheme
छोटी बजट योजनाएं - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्र सरकार ने बजट से पहले उन लोगों को झटका दे दिया है, जो केंद्र सरकार की 'स्मॉल सेविंग स्कीम' यानी लघु बचत योजनाओं में राशि जमा कराते हैं। इन लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र की नई सरकार, लघु बचत योजनाओं में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी करेगी। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि पहली जुलाई से 30 सितंबर तक की अवधि के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 'पीपीएफ' पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा, तो वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन


'स्मॉल सेविंग स्कीम' में पैसा जमा कराने वाले लोगों को पहली जुलाई से 30 सितंबर के बीच कितना ब्याज मिलेगा, सरकार ने यह घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर पहले की ही तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर जो ब्याज मिलता है, उसकी दरों में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा पिछले सप्ताह ही लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज की दरों की घोषणा की गई है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक 4.0 फीसदी ब्याज दर रहेगी। अगर एक वर्ष के लिए राशि जमा की गई है, तो ब्याज दर 6.9 फीसदी होगी। दो वर्ष के लिए राशि जमा है, तो ब्याज दर 7.0 फीसदी रहेगी। तीन वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.1 फीसदी होगी। पांच वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.5 फीसदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की आवर्ती जमा राशि पर 6.7 दर से ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 8.2 फीसदी रखी गई है। मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के लिए ब्याज दर 7.4 फीसदी होगी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पीपीएफ के लिए जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा राशि पर 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम के मेच्योर होने की अवधि 115 महीने रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed