फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Shares of this Tata Group company jumped up to 2%, so much profit in the first quarter titan news in hindi

Titan Share Price: टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 2% तक उछले, पहली तिमाही में हुआ इतना मुनाफा

Mon, 08 Aug 2022 03:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 08 Aug 2022 03:43 PM IST
सार

Titan Share Price:  बीते शुक्रवार को टाइटन की ओर से साल की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए गए। इसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में पिछले साल की तुलना में 13 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। जून महीने में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 793 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

विज्ञापन
Shares of this Tata Group company jumped up to 2%, so much profit in the first quarter titan news in hindi
titan company

विस्तार

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में दो फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। इससे पहले कंपनी ने साल की पहली तिमाही के मजबूत आंकड़े जारी किए। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंस पर  कंपनी के शेयरों ने 2474.95 रुपये का हाई लेवल छुआ।  

विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार को टाइटन की ओर से साल की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए गए। इसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में पिछले साल की तुलना में 13 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। जून महीने में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने 793 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा महज 61 करोड़ रुपये रहा था। 

विज्ञापन

राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की है 5% से अधिक की हिस्सेदारी 

बता दें कि भारत के वॉरेन बफे समझे वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन में 5.05% की हिस्सादारी ले रखी है। बाजार के जानकारों के अनुसार इन शेयरों का मार्केट वैल्यू तकरीबन 10,911.30 करोड़ रुपये है। बीते दिनों करीब 31 टेक्नीकल एनालिस्ट टाइटन के शेयरों की खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि टाइटन कंपनी के स्टॉक्स बीते दस वर्षों में 980% तक के रिटर्न दे चुके हैं। कंपनी का मार्केट वैल्यू करीब 2,16,000 करोड़ रुपये है। सोमवार को बाजार बंद होने के समय कंपनी के शेयर 2446.95 रुपये की प्रति शेयर की दर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed