फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   share market will close trading during counting hours if it will reach upper circuit

मतगणना के दौरान आज शेयर बाजार में बंद हो सकता है कारोबार, यह होंगे कारण

Thu, 23 May 2019 08:36 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 23 May 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
share market will close trading during counting hours if it will reach upper circuit
चुनाव परिणाम के साथ ही छलांग लगाने को तैयार बैठे शेयर बाजार में अगर भारी उतार-चढ़ाव आता है तो कारोबार बंद कर दिया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों ने बुधवार के बताया कि बीएसई पर तीन अपर सर्किट लिमिट तय की गई है और बाजार के स्तर व समय को देखते हुए इसे लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

20 फीसदी सर्किट लिमिट तय

बीएसई के अनुसार, अगर बाजार में कारोबार के दौरान किसी भी समय 20 फीसदी या उससे ज्यादा का उछाल आता है तो बाजार को पूरे दिन के लिए बंद किया जा सकता है। इसी तरह, अगर दोपहर 1 बजे से पहले बाजार में 15 फीसदी का उछाल आता है तो कारोबार को 1 घंटा 45 मिनट के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यही तेजी अगर 1 बजे से 2.30 बजे के बीच आती है तो बाजार में 45 मिनट के लिए कारोबार ठप हो जाएगा, जबकि 2.30 बजे के बाद बाजार 15 फीसदी की उछाल पर आता है तो पूरे दिन के लिए कारोबार बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई ने 10 फीसदी अपर सर्किट लिमिट के लिए भी तीन समयावधि तय की है। इसके अनुसार, 1 बजे से पहले इतना उछाल आने पर कारोबार 45 मिनट के लिए बंद होगा, जबकि 1 से 2.30 बजे के बीच यह तेजी आने पर 15 मिनट का ब्रेक होगा। वहीं, 2.30 बजे के बाद 10 फीसदी का उछाल आने पर कारोबार पर कोई असर नहीं होगा और यह जारी रहेगा।

 

क्या है सर्किट लिमिट 

बाजार में अस्थिरता को रोकने के लिए एक्सचेंज सर्किट ब्रेकर तय करते हैं। यह बाजार के एक दिन में अधिकतम बढ़त या गिरावट की सीमा तय करता है, ताकि स्थिरता कायम रहे। अपर सर्किट में शेयरों की अधिकतम बढ़त की सीमा तय की जाती है, जबकि लोअर सर्किट में इसके अधिकतम गिरावट की सीमा रखी जाती है। इससे नीचे या ऊपर जाने पर कारोबार रोक दिया जाता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed