फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended lower sensex down by 379 points

लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, 379 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 18 Feb 2021 04:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 18 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended lower sensex down by 379 points
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। गिरावट का यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 379.14 अंक (0.73 फीसदी) नीचे 51324.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 15118.95 के स्तर पर बंद हुआ। मालूम हो कि पिछले कई दिनों से घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बुधवार से कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली शुरू हुई, यानी निवेशकों ने ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर मुनाफा कमाया। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही, जबकि जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में नुकसान में रहे।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, गेल, ओएनजीसी, एनटीपीसी और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, एम एंड एम, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, मेटल और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 12.92 अंक (0.02 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,690.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 2.20 अंक यानी 0.01 फीसदी नीचे 15,206.70 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.06 बजे सेंसेक्स 422.95 अंक (0.82 फीसदी) नीचे 51280.88 के स्तर पर था और निफ्टी 114.20 अंक (0.75 फीसदी) नीचे 15094.70 के स्तर पर था।


बुधवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 400.34 अंक (0.77 फीसदी) नीचे 51703.83 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 104.55 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 15208.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed