फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   share market opens on a positive note before reliance industries q1 results

आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे

Fri, 19 Jul 2019 03:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 19 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
share market opens on a positive note before reliance industries q1 results
reliance industries limited

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के नतीजे आने से पहले निवेशकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रुपया भी 20 पैसे की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 82 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 38978.68 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 11608 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।  कारोबार की शुरुआत में एसीसी पांच फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज सपाट था। बाजार एक्सपर्ट की माने तो फिर कंपनी रिटेल बिजनेस की आय 41 फीसदी बढ़ सकती है। पांच तिमाहियों बाद GRM में भी उछाल की उम्मीद है।
विज्ञापन


फाइबर, टॉवर पर खर्च से मार्जिन पर दबाव संभव है। हालांकि रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। ऑनलाइन बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है, जिससे रिटेल बिजनेस से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। रिटेल आय 40,200 करोड़ रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये में बढ़त

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 68.75 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन रुपये में कमजोरी देखने को मिली थी। गुरुवार को रुपया 14 पैसे टूट कर 68.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

कच्चे तेल, सोना-चांदी में तेजी

कच्चे तेल और सोना-चांदी में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर पर कारोबार करते हुए देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मजबूती नजर आ रही है और कॉमेक्स पर सोना 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 1445.00 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में भी तेजी दिखाई दे रही है और कॉमेक्स पर चांदी 1.65 फीसदी की मजबूती के साथ 16 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed