फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update Today GIFT Nifty 50 Stock Market Sensex Latest News in Hindi

Share Market Update: अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1400 अंक गिरा, निफ्टी भी बेदम

Tue, 01 Apr 2025 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

Share Market Update: वैश्विक बाजार में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार में  भी मंगलवार की सुबह भारी बिकवाली दिखी। सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर सेंसेंक्स 1,062.72 (1.37%) अंकों की गिरावट के साथ 76,370.26 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 277.15 (1.18%) अंक टूटकर 23,242.20 के स्तर पर आ गया।

विज्ञापन
Share Market Update Today GIFT Nifty 50 Stock Market Sensex Latest News in Hindi
शेयर बाजार की गिरावट। - फोटो : adobe stock

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार शेयर बाजार धड़ाम हो गया। ईद की छुट्टी की वजह से हफ्ते के पहले काराबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। इस दौरान निफ्टी भी लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 639.13 अंक गिरकर 76,775.79 अंक पर कारोबार करता दिखा। ऐसे ही निफ्टी भी 180.25 अंक गिरकर 23,339.10 अंक पर आ गया। इसके बाद, दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर सेंसेंक्स 1,408.04 (1.81%) अंकों की गिरावट के साथ 76,025.55 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 361.60 (1.54%) अंक टूटकर 23,157.75 के स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


आईटी शेयरों में गिरावट के साथ बाजार खुले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई। इस वजह से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639.13 अंक गिरकर 76,775.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 180.25 अंक गिरकर 23,339.10 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- New Rules April 1st 2025: एटीएम से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और मारुति सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। बढ़त पाने वालों में इंडसइंड बैंक ने करीब 5 फीसदी की छलांग लगाई। पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले और एनटीपीसी भी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ को लेकर बड़े एलान कर सकते हैं। 

4352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ईद-उल-फितर के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद थे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed