{"_id":"61c001670ce1713ce17e381e","slug":"share-market-opening-showing-big-losses-sensex-down-more-then-750-points-niffty-also-dips","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: ओमिक्रॉन के हावी होने से सेंसेक्स 1832 अंक टूटा, निफ्टी 555 प्वॉइंट फिसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: ओमिक्रॉन के हावी होने से सेंसेक्स 1832 अंक टूटा, निफ्टी 555 प्वॉइंट फिसला
Mon, 20 Dec 2021 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:48 AM IST
सार
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, कमजोर ग्लोबल संकेत और ओमिक्रॉन की वजह से पिछले हफ्ते बाजार में काफी दबाव देखने को मिला था और इस हफ्ते भी रहने का अनुमान है। सेंसेक्स 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली हावी है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार पर सप्ताह के पहले दिन ही कमजोर ग्लोबल संकेत और ओमिक्रॉन का सीधा-सीधा असर दिखा। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेसेंक्स 664.78 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 56,346.96 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 198.80 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16795.70 के स्तर पर पहुंच गया ।
थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 848 अंक टूटकर 56,163.68 पर पहुंच गया । वहीं, निफ्टी 16,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 1035.86 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 55,975.88 अंक पर कारोबार पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 323 अंक यानी 1.90 फीसदी गिरकर 16,662.20 अंक पर कारोबार कर रहा। दोपहर 1 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1832 अंक गिरकर मार्केट एक्सपर्टों की मानें तो ग्लोबल संकेतों और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बाजार पर दबाव बना रहेगा।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
बीएसई 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ ही खुले। वहीं, निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटकर 56,500 के स्तर पर पहुंच गया। जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स 675 अंक से अधिक यानी 1.19 फीसदी लुढ़कर 56,335 अंक के पास आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 218.10 अंक यानी 1.28 फीसदी गिरकर 16,765 अंक पर पहुंच गया। कुछ ही मिनटों के कारोबार में यह गिरावट और तेज हो गई।
विज्ञापन
ग्लोबल मार्केट का दिखा दबाव
बता दें कि पिछले सप्ताह बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। ग्लोबल संकेतों (एफपीआई की लगातार बिकवाली) और ओमिक्रॉन वैरिएंट के हावी होने से बाजार नीचे पहुंच गया था । सेंसेक्स 1,774.93 अंक यानी 3 फीसदी गिरकर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में भी 526.1 अंक की गिरावट रही थी और यह 16,985.2 अंक पर बाजार बंद हुआ था।