{"_id":"67cfb79c1c3f601d6c019481","slug":"share-market-opening-bell-sensex-declines-in-early-trade-nifty-slips-too-us-recession-fears-spook-investors-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening Bell: अमेरिकी मंदी के डर से निवेशकों में दहशत; सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Opening Bell: अमेरिकी मंदी के डर से निवेशकों में दहशत; सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का
Tue, 11 Mar 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:40 AM IST
सार
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। वहीं, कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 87.30 पर रहा।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमेरिकी मंदी के डर से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी निवेशकों में दहशत का माहौल रहा। अमेरिकी बाजार के धड़ाम होने के असर घरेलू कारोबार पर भी दिखा और सेंसेक्स करीब 400 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी लुढ़ककर 22,500 से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 379.79 अंक गिरकर 73,735.38 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 108.40 अंक गिरकर 22,351.90 अंक पर पहुंचा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 485.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 263.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ युद्ध से वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका, वॉल स्ट्रीट में बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
ऐसी रही बाजार की चाल
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.23 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 73,768.94 पर आ गया। इंफोसिस का शेयर करीब 3.5 प्रतिशत टूट गया। एनएसई निफ्टी 124.80 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 22,335.50 पर था।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार क्यों मचा; बड़े शेयर क्यों गिर रहे, भारत पर क्या असर? जानिए सबकुछ
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर सन फार्मास्यूटिकल्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और टाइटन बढ़त में कारोबार कर रहे थे।
डॉलर के मुकाबल रुपये का हाल
कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 87.30 पर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.37 पर खुला और फिर शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत होकर 87.30 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे गिरकर 87.31 पर बंद हुआ था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन